फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake gangrape plan created by minor girl in haridwar

15 साल की लड़की ने खुद बनाया अपने गैंगरेप का प्लान, इसके बाद की कहानी से पुलिस भी रह गई हैरान

Mon, 11 Dec 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 11 Dec 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
fake gangrape plan created by minor girl in haridwar

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 साल की लड़की ने खुद अपने गैंगरेप का प्लान बनाया। इसके बाद जो हुआ उस उस कहानी पर पुलिस भी यकीन नहीं कर पाई।

विज्ञापन


दरअसल, प्रेमी के शादी से इनकार करने पर ही किशोरी ने गैंगरेप की मनगढ़ंत कहानी रची थी। देर रात चली पुलिस की भागदौड़ और किशोरी से सख्ती से हुई पूछताछ के बाद गैंगरेप का चंद घंटों में पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन


किशोरी से रेप करने के आरोप में पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गैंगरेप की गुत्थी चंद घंटों में सुलझने के बाद हरिद्वार पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को रानीपुर क्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसलाकर पिरान कलियर क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में ले जाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया था। हिंदू संगठनों के सक्रिय होने पर रानीपुर पुलिस ने शनिवार को सलमान, साजिद को नामजद करते हुए छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।  जांच शुरू होने के चंद घंटों बाद ही गैंगरेप की कहानी साफ हो गई।

दरअसल, प्रेमी के शादी से इनकार कर देने पर ही पंद्रह साल की किशोरी ने गैंगरेप की पटकथा लिख दी थी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि किशोरी का सलमान उर्फ राजेश पुत्र इकबाल अली निवासी गांव सलेमपुर से दो माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

झूठ बोलकर किराए पर मांग रही थी कमरा

fake gangrape plan created by minor girl in haridwar

सात दिसंबर की रात को किशोरी ने युवक से मोबाइल फोन पर संपर्क साधकर आठ दिसंबर को मिलने के लिए बुलाया था। बताया कि सिडकुल के पेंटागन मॉल के पास युवक अपने दोस्त के साथ किशोरी से मिला था और पेंटागन मॉल के पीछे युवक ने किशोरी को सुनसान स्थान पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए थे।

इस दौरान उसका दोस्त मौजूद नहीं था। फिर जब किशोरी ने घर न जाने की बात कहकर सलमान से शादी करेने के लिए कहा तब सलमान उसे वापस घर के पास छोड़कर अपने घर चला गया। अपने घर न जाकर किशोरी सलेमपुर पहुंच गई, जहां एक व्यक्ति ने उससे जबरदस्ती करनी चाही।

यही नहीं किशोरी ने खुद को देहरादून की रहने वाली बताते हुए कमरा भी किराये पर लेने का प्रयास किया, लेकिन एक मकान मालिक ने सूझबूझ का परिचय दिया। किशोरी के पास मिली डायरी से उक्त व्यक्ति का संपर्क किशोरी के पिता से हो गया।

इसके बाद  किशोरी ने गैंगरेप की कहानी गढ़ दी। कोतवाली प्रभारी के अनुसार किशोरी से रेप करने के आरोप में पेशे से पत्थर की घिसाई करने वाले युवक सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऐसे खुली गैंगरेप की परतें

fake gangrape plan created by minor girl in haridwar

ऐसे खुली गैंगरेप की परतें
दरअसल पुलिस जब किशोरी को लेकर पिरान कलियर के उस गेस्ट हाउस पर पहुंची जहां उसने गैंगरेप होना बताया था तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में किशोरी और युवकों का आना जाना दिखाई नहीं दिया। न ही आरोपी बताए जा रहे सलमान के मोबाइल फोन की लोकेशन पिरान कलियर में आई।

यही नहीं दूसरे नामजद आरोपी साजिद की लोकेशन भी देहरादून में आई, जिसकी दोस्ती पहले किशोरी से रही थी। पुलिस का माथा यही ठनक गया। इसके इसके जब पुलिस ने सख्ती से किशोरी से पूछताछ की तो उसने सब सच उगल दिया। माना जा रहा है कि किशोरी पहले भी पिरान कलियर गई है क्योंकि वह भौगोलिक परिवेश से वाकिफ है।

हैरान रह गई पुलिस
सातवीं कक्षा की छात्रा के गैंगरेप की कहानी रचेने से हरिद्वार पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस के आला अफसर भी एक बारगी सन्न रह गए। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि साधारण परिवार की किशोरी इस तरह की  कहानी भी रच सकती है। एक पुलिस अफसर का कहना था कि किशोरी का दिमाग एक परिपक्व महिला की तरह ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed