फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   extortion to EX MLA of uttarakhand from ISI agent

ISI एजेंट ने उत्तराखंड के पूर्व विधायक से दो करोड़ की रंगदारी मांगी!

Sat, 09 Sep 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 09 Sep 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
extortion to EX MLA of uttarakhand from ISI agent
pakistan

बहादराबाद के पूर्व विधायक और बसपा के नेता सदन मोहम्मद शहजाद से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रंगदारी मांगने वाले बदमाश ने खुद को आईएसआई का एजेंट बताते हुए रंगदारी मांगी है और ऐसा नही करने पर विधायक समेत पूरे परिवार को जान की मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव निवासी मोहम्मद शहजाद बसपा से पूर्व विधायक है। घटनाक्रम के मुताबिक पूर्व विधायक शहजाद के घर पर शुक्रवार को रजिस्ट्री डाक से एक पत्र आया । परिजनों ने पत्र खोला तो उनके होश उड़ गए। पत्र में विधायक से दो करोड् की रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं रंगदारी मांगने वाले ने खुद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट बताते हुए रंगदारी न देने पर विधायक समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पूर्व विधायक से रंगदारी मांगने तथाकथित आईएसआई एजेंट का कहना है कि वे दो करोड़ बैंक खाते में जमा करा दें वरना ठीक नही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

extortion to EX MLA of uttarakhand from ISI agent
demo pic

इतना ही रंगदारी मांगने वाले एजेंट ने पत्र में उस बैंक खाते का उल्लेख किया है जिसमें रंगदारी की रकम जमा करायी जानी है। पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद की ओर से रंगदारी मांगने से संबंधित पत्र सौंपने के साथ ही पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी है। मामला पूर्व विधायक से जुड़ा होने और दो करोड़ रुपये की भारी भरकम रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि पत्र देवबंद से भेजा गया है।  

दूसरी ओर पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद का कहना है कि उन्होंने पुलिस को धमकी भरा पत्र सौंपने के साथ ही तहरीर दे दी है। अब यह पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि पुलिस प्रकरण की जांच कर रंगदारी मांगने वाले आईएसआई एजेंट को पकड़कर खुलासा करें। ज्ञात हो कि यह पहला मौका नही है जब किसी से रंगदारी मांगी गई है। इससे पूर्व रुड़की के कई कारोबारियों को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगी गई और ऐसा नही करने पर बदमाशों ने न सिर्फ कई कारोबारियों पर फायरिंग की वरन कई मामलों में तो कारोबारियों की गोली मारकर हत्या तक कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed