फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   elder sister does shameful offense with girl

दो बहनों की करतूत से रिश्ते शर्मसार, पैसों के लिए छोटी बहन संग किया ऐसा जानकर नहीं होगा यकीन

Thu, 05 Jul 2018 09:43 AM IST
धन सिंह बिष्ट, अमर उजाला, रुद्रपुर
धन सिंह बिष्ट, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 05 Jul 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
elder sister does shameful offense with girl
सीमा में घुसपैठ कराने के लिए ज्योति 15 दिन तक बॉर्डर पर रही - फोटो : amar ujala

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पकड़ी गई बांग्लादेश की रिनि ने पूछताछ में ऐसी बातें बताई हैं जिससे रिश्तों का शर्मसार सच सामने आ गया है।

विज्ञापन


रिनि को मानव तस्करों के हाथ उसकी बड़ी बहन सोनिया ने ही 20 हजार रुपये में बेचा था। रिनि ने बताया कि उसे सीमा में घुसपैठ कराने के लिए ज्योति 15 दिन तक बॉर्डर पर रही।
विज्ञापन


इस बीच, सोनिया और ज्योति लगातार संपर्क में थे और ज्योति को उसे सौंपने के बाद सोनिया ने 20 हजार रुपये लिए थे। रिनि से पूछताछ के लिए पुलिस को द्विभाषिये की जरूरत पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया ने रिनी को ज्योति को सौंपा था

elder sister does shameful offense with girl
sex racket
रिनि के अनुसार उसके पिता बांग्लादेश में ईंट और रेता सप्लाई का काम करते हैं। कक्षा सात तक पढ़ाई करने के बाद उसने स्कूल छोड़ दिया था।

उसके साथ उसकी बड़ी बहन सोनिया भी रहती थी। कुछ समय बाद सोनिया ने इटली के एक युवक से शादी कर ली थी, लेकिन शादी के बाद भी वह बांग्लादेश में ही रही। पति इटली से उसके लिए खर्चा भेजता था।

रिनि ने इस बात का भी खुलासा किया कि ज्योति सोनिया की ननद है और दोनों ज्योति के दिल्ली में रहने के समय से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। सोनिया ने उसे ज्योति को सौंपने से पहले मसाज पार्लर में उसकी नौकरी लगाने के बाद कुछ समय बाद खुद उसके पास आने की बात कही। लेकिन, यहां पहुंचने पर जब ज्योति ने उससे देह व्यापार में जुड़ने की बात कही तो उसे सच्चाई का पता चला।  
 

मुकेश ने घर के मंदिर में की रिनि से झूठी शादी 

elder sister does shameful offense with girl
marriage
रिनि को ज्योति से लेने के बाद मुकेश ने घर के कमरे में बने मंदिर में उससे से झूठी शादी की और लोगों को विश्वास दिलाने के लिए उसके हाथ में बंगाली समाज में शादी की निशानी माना जाने वाला साका भी पहना दिया। 

अपना घर होने के बाद भी ज्योति ने किराये पर लिया कमरा 
मानव तस्करी में लिप्त ज्योति का ट्रांजिट कैंप में खुद का मकान होने के बाद भी उसने चार हजार रुपये में सामिया लेक में किराए पर कमरा लिया है, जहां उसका पति रहता है। ज्योति के पति की आवास विकास में मोबाइल की दुकान है और मुकेश से भी उसका पुराना परिचय है। 

रिनि को नहीं लाने दिया मोबाइल 
रिनि की बहन सोनिया ने रिनि को उसे भारत भेजते समय उसका मोबाइल फोन भी साथ नहीं ले जाने दिया। रिनि ने जब घरवालों के फोन नंबर कागज में लिखकर ले जाने की बात कही तो सोनिया ने उसे भी साथ नहीं लाने दिया। 

बांग्लादेश की रहने वाली रिनि बिना पासपोर्ट और वीजा के ट्रांजिट कैंप में आई थी, इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है। ज्योति और मुकेश उसकी तस्करी कर उसे भारत लाए थे, जिससे उनके खिलाफ मानव तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्योति और मुकेश के मोबाइल की जांच की जा रही है। किसी और के मानव तस्करी में लिप्त होने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed