{"_id":"63d1524b30d93f120cb9d36950200810","slug":"drugs-found-in-medical-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर में दवा की आड़ में बिकता था 'जहर'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर में दवा की आड़ में बिकता था 'जहर'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 Sep 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को नशे की 2076 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दूधली गांव में दूसरे के लाइसेंस पर मेडिकल स्टोर चला रहा था।
विज्ञापन
स्कूली छात्रों को बेचता था नशा
पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूली छात्रों को नशे की गोलियों की आपूर्ति करता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद फर्जी लाइसेंस के मामले में कार्रवाई के लिए ड्रग्स विभाग को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
आराघर पुलिस को मेडिकल स्टोर की आंड़ में नशे का कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे के नाम पर लाइसेंस
तलाशी में उसके पास से 2076 गोलियां बरामद हुई। चौकी प्रभारी विकास रावत के मुताबिक मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी कोन्ही विश्वास दूधली में किराए पर रहकर किसी और के लाइसेंस पर मेडिकल स्टोर चला रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी हाईस्कूल पास है और उसके पास कोई डिप्लोमा नहीं है। यह भी पता चला है कि वह नशे की गोलियां पलटन बाजार से लाया था।