फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drug supplier provide drugs student

केवल ड्रेस वाले छात्रों को बेचता था चरस

Thu, 31 Oct 2013 05:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 31 Oct 2013 05:34 PM IST
विज्ञापन
drug supplier provide drugs student

देहरादून में सहारनपुर निवासी एक चरस तस्कर ने किया है सनसनीखेज खुलासा। राजधानी देहरादून में छात्रों को नशे की हर तरह की वैरायटी बेचने के लिए जा रहे सप्लायर को दून पुलिस ने दबोच लिया। इस सप्लायर के पास से चरस, इंजेक्शन और गोलियां बरामद हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओ क्लेमेंटाउन राजेश शाह ने बताया मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने गुरुवार तड़के बेल रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


नशीले इंजेक्शन बरामद
इस अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक मिला। उसे रोका तो वह भागने लगा। पीछा कर उसे दबोच लिया गया। उसके पास से डेढ़ सौ ग्राम चरस, 2200 प्रतिबंधित गोलियां ओर 120 इंजेक्शन बरामद हुए। उसकी पहचान नितिन (23) पुत्र भंवर सिंह निवासी मांडकी, जिला सहारनपुर के रूप में हुई। इसने बताया कि वो केवल ड्रेस पहने हुए छात्रों को ही ड्रग्स बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई छोड़कर नशे के धंधे में कूदा
पुलिस को कि वह नशे की सप्लाई सहारनपुर से लाकर क्लेमेंटाउन में स्थित छात्रावासों में रहने वाले नशेड़ी छात्रों को बेचता था। उसने बताया 12 वीं करने करने के बाद उसने आगे की पढ़ाई को छोड़ चरस सप्लाई के धंधे में आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed