फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doubt of wife extra marital affair husband murdered youth

देहरादून: पति को था पत्नी और युवक के बीच अवैध संबंधों का शक, उठाया खौफनाक कदम

Thu, 15 Nov 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Nov 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
doubt of wife extra marital affair husband murdered youth

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


घटना राजपुर क्षेत्र की वीर गब्बर सिंह बस्ती की है। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र मूर्ति क्षेत्र में मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार उसे शक था कि पड़ोस में रहने वाले सचिन (20) और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं। मंगलवार रात जितेंद्र की पत्नी और उसकी बहन किसी शादी समारोह में गए हुए थे।
विज्ञापन

 

चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया

रात करीब 10:45 बजे जितेंद्र घर पर अकेला था। उसी वक्त सचिन उसके घर के बाहर टहल रहा था। सचिन को देखकर जितेंद्र आपा खो बैठा और उससे झगड़ा करने लगा। इसी बीच वह घर के अंदर से चाकू लाया और सचिन के शरीर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कुछ देर बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। मौके पर सचिन लहूलुहान हालत में पड़ा था।

पुलिस ने उसे लेकर मैक्स अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि सचिन के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सचिन के पिता बलवीर सिंह ने जितेंद्र के खिलाफ  तहरीर दी है, जिसके तहत हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को हिरासत में भी ले लिया है। एसओ राजपुर ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आई है। 
 

दिन में हुई थी पति पत्नी के बीच लड़ाई

बताया जा रहा है कि जितेंद्र की पत्नी काफी समय सचिन से मिलती जुलती थी। एकाध बार उसने पत्नी को युवक के साथ देखा भी था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद रहता था। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जितेंद्र ने पत्नी को साजिश के तहत घर से बाहर भेजा था ताकि यदि सचिन उसकी पत्नी से मिलने आए तो वह उसकी हत्या कर सके।

घर में झांक रहा था सचिन
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सचिन वक्त बेवक्त जितेंद्र के घर आता जाता था। मंगलवार रात को भी सचिन को लगा था कि शायद जितेंद्र के घर में कोई नहीं है। इसी को देखने के लिए वह जितेंद्र के घर के बाहर आया था। अंदर जितेंद्र बैठकर शराब पी रहा था। इसी बीच उसने देखा कि सचिन उसके घर में तांकाझांकी कर रहा है। ऐसे में वह बाहर आया और उसने सचिन के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़ा इतना बढ़ा कि उसने सचिन की हत्या ही कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed