फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor trapped in love of london lady

लंदन की युवती के प्रेमजाल में फंसकर डॉक्टर का हुआ ऐसा बुराहाल

Mon, 29 Jan 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Jan 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
doctor trapped in love of london lady
love

लंदन की युवती के प्रेमजाल में फंसकर एक डॉक्टर का ऐसा बुराहाल हुआ। जानिए...

विज्ञापन


निजी क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को फेसबुक पर युवती से दोस्ती महंगी पड़ गई।  युवती ने खुद को विदेशी बताते हुए डॉक्टर से चैटिंग करने के दौरान भारत घूमने की इच्छा जाहिर की। डॉक्टर युवती के झांसे में फंस गया और 91 हजार रुपये गवां दिए। डाक्टर ने युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक शास्त्री नगर में क्लीनिक चलाने वाले डॉ. जेके मिश्रा की दिसंबर 2017 में फेसबुक पर वैनिसा गोडविन नाम की युवती से दोस्ती हुई। युवती ने खुद को लंदन का बताया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
विज्ञापन


इसी बीच युवती ने भारत घूमने की इच्छा जाहिर की। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर मिश्रा के हामी भरने पर युवती ने 28 दिसंबर की सुबह खुद के दिल्ली पहुंचने की जानकारी दी और डा. मिश्रा को फोटो भी भेजी। इसके कुछ देर बाद डा. मिश्रा को एक व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को एयरपोर्ट के कस्टम ड्यूटी अधिकारी बताया। फोन करने वाले व्यक्ति ने डॉ. मिश्रा से वैनिसा गोडविन के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

युवती रोने लगी तो डॉक्टर अा गया झांसे में

doctor trapped in love of london lady
money - फोटो : amar ujala
डॉ. मिश्रा ने बताया कि वह उसकी मित्र है। इतने में फोन करने वाले ने बताया कि वैनिसा का वीजा एक्टिव नहीं है। उसके पास भारतीय रुपये नहीं हैं। 50 हजार पौंड का डीडी है। फोन करने वाले ने कहा कि वीजा एक्टिव करने के लिए 35800 रुपये की फीस लगेगी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने डॉ. मिश्रा से युवती की भी बात कराई।

युवती रोने लगी और वापस जाने की जिद करने लगी। डॉ. मिश्रा उनके झांसे में आ गए और 35800 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस के मुताबिक कैश ट्रांसफर होने के बाद युवती ने डॉ. मिश्रा से 50 हजार पौंड को भारतीय रुपये में एक्सचेंज कराने के लिए रॉयल आफ स्कॉटलैंड बैंक जाने की बात कही।

 डॉ. मिश्रा के मुताबिक कुछ देर बाद एक व्यक्ति का फिर फोन आया और उसने खुद को रॉयल बैंक का अधिकारी बताया। कथित बैंक अधिकारी ने कहा कि वैनिसा नाम की युवती 50 हजार पौंड एक्सचेंज कराने आई है। व्यक्ति ने कहा कि पौंड एक्सचेंज कराने के लिए 55200 रुपये शुल्क लगेगा।

doctor trapped in love of london lady
money
 इस पर डॉ. मिश्रा ने 55200 रुपये ट्रांसफर करवा दिए। इसके बाद युवती से संपर्क कट गया। इसके बाद डॉ. मिश्रा को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने 29 दिसंबर को साइबर सेल को सूचना दी। साइबर सेल ने नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा ट्रांसफर किया है।

फर्जी एकाउंट बनाने की तहरीर
देहरादून। भारतीय छात्र संगठन के संगठनात्मक चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के दावेदार सौरभ ममगांई ने फेसबुक पर उसका फर्जी एकाउंट बनाकर छवि खराब करने की शिकायत की है। नेहरू कॉलोनी थाने में दी तहरीर के अनुसार सौरभ के नाम से बने एकाउंट से गलत प्रचार कर छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed