चार साल की मासूम से दरिंदगी के बाद की थी हत्या, जानिए डबल मर्डर की दर्दनाक कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को श्यामपुर पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर दो मासूम बहनों की निर्मम हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक चार साल की बच्ची की हत्या करने से पूर्व आरोपी परवान सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार हत्यारोपी पर 376 आईपीसी और पोस्को अधिनियम के तहत धारा जोड़ दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के दो चिकित्सकों के पैनल ने मृत मासूम बहनों के शवों का पोस्टमार्टम किया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार सुबह मिली है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार साल की बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। लिहाजा संबंधित अभियोग में दुष्कर्म और पोस्को अधिनियम की धारा जोड़ दी गई है।
यह था मामला
बताया कि आरोपी का बयान दर्ज करने के लिए पुलिस हत्यारोपी को पुलिस रिमांड पर लेगी। इस दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी गुरुद्वारा के सेवादार सरदार परवान सिंह (50) पुत्र छोटे सिंह निवासी श्यामपुर को हत्याकांड के चंद घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था। बीते रोज अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।
यह था मामला
15 जून को श्यामपुर पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर गुरुद्वारा के एक सेवादार ने सुबह दो मासूम बहनों की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के समय बच्चियों की मां रोज की तरह काम पर गई हुई थी।
ताई के घर गया भाई मिलन सुबह करीब साढ़े 11 बजे नौ वर्षीय भाई कमरे पर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। हत्यारोपी कमरे में बाहर से चिटकनी लगाकर फरार हो गया था।