फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   disabled beggar murder his wife in haridwar

दिव्यांग ने आखिरी सांस तक दबाया पत्नी का गला, फिर उसके साथ सोया पूरी रात, वजह हैरान कर देगी

Sun, 17 Dec 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 17 Dec 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
disabled beggar murder his wife in haridwar

एक दिव्यांग ने अपनी दिव्यांग पत्नी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है।   

विज्ञापन


वारदात हरिद्वार- ऋषिकेश हाईवे से सटी दूधियाबंद झुग्गी बस्ती में शुक्रवार देर रात घटी। दिव्यांग नीरज अपने परिवार के साथ झुग्गी बनाकर रहता है। रोजाना की तरह शुक्रवार की शाम भीख मांगकर दिव्यांग जब घर वापस लौटा तब उसकी पत्नी बबीता से किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हो गई।
विज्ञापन


गुस्से में दिव्यांग ने अपनी दिव्यांग पत्नी की उसी के ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। नीरज शराब पीकर रात भर शव के पास ही सोया रहा। तड़के नीरज ने पड़ोसियों को सूचना दी कि उसकी पत्नी की सोते वक्त चारपाई से नीचे गिरने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुबह उठकर पड़ोसियों को बताने पहुंचा

disabled beggar murder his wife in haridwar

उसने बबीता के परिजन को भी सूचना दे दी। सूचना मिलने पर जब दिल्ली से परिजन यहां पहुंचे तब गले पर निशान देखकर उन्हें संदेह हुआ। सूचना मिलने पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस पहुंच गई।

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि जब कोतवाली लाकर दिव्यांग से पूछताछ की गई तब वह टूट गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी रोजाना भीख में अधिक रकम लाने की बात को लेकर झगड़ा करती थी।

शुक्रवार को भी इसी बात पर झगडा हुआ था, तब शराब पीकर उसने गुस्से में दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बताया कि नौ साल पूर्व नीरज की शादी बबीता से हुई थी। एक साल की बेटी भी है जो मूक बधिर है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई भोला निवासी गंगोत्री विहार भजनपुरा नई दिल्ली ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ के गांव केसुन गट्टा गोंडा का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed