फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun nari niketan rape and abortion case

तो क्या नारी निकेतन की अधीक्षिका के इशारे पर हुआ संवासिनी से रेप!

Mon, 14 Dec 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 Dec 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
dehradun nari niketan rape and abortion case

देहरादून नारी निकेतन में संवासिनी से रेप कर गर्भवती बनाने और गर्भपात करने के मामले में निलंबित चल रही तत्कालीन अधीक्षिका मीनाक्षी पोखरियाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को तत्कालीन अधीक्षिका मीनाक्षी और टीचर अनिता मंदोला को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। गर्भपात की घटना वाले दिन मंदोला के पास ही अधीक्षिका प्रभार था।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि इनके इशारे पर ही गर्भपात करने के साथ साक्ष्य मिटाने की कार्रवाई अंजाम दी गई है। इस मामले में अब पांच महिलाओं समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी निकेतन में संवासिनी से रेप और गर्भपात का अमर उजाला द्वारा 17 नवंबर का खुलासा किए जाने के बाद से पूर्व अधीक्षिका मीनाक्षी पोखरियाल और टीचर अनिता मंदोला की भूमिका सवालों के घेरे में थी, क्योंकि कोई यह मानने को तैयार नहीं था कि कर्मचारी अकेले अपने बूते इस तरह का अपराध कर सकते हैं।

यही वजह थी कि गर्भपात की पुष्टि होने के बाद पूर्व अधीक्षिका पोखरियाल और टीचर अनिता मंदोला को निलंबित कर दिया गया था।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

dehradun nari niketan rape and abortion case

पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों के बयानों में पूर्व अधीक्षिका और टीचर के नाम आए थे। इसके बाद पुलिस ने दो संवासिनी समेत तीन कर्मचारियों के 164 के बयान दर्ज कराए, जिसमें पोखरियाल और अनिता मंदोला को आरोपित किया गया था।

तमाम बयान कलमबंद करने के बाद विवेचक कविता चौधरी ने पुलिस बल के साथ रविवार सुबह पोखरियाल और मंदोला को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल के बाद दोनों को विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कब-किस पर हुई कार्रवाई

पहली गिरफ्तारी, 30 नवंबर
- केयर टेकर हाशिम- संवासिनी के साथ दुराचार करने का आरोप है।
- होमगार्ड ललित कुमार बिष्ट- संवासिनी के साथ रेप करने का आरोप है।

दूसरी गिरफ्तारी, 4 दिसंबर
- नर्स किरण नौटियाल- गर्भपात के बाद संवासिनी की गलत नाम से एंट्री कराने के साथ अपराध पर पर्दा डालना।
- क्राफ्ट टीचर शमा निगार- संवासिनी को गर्भपात के लिए गोलियां देने का आरोप है।
- काफ्ट टीचर चंद्रकला क्षेत्रीय- गर्भपात के अपराध को छिपाने में मदद करना।
- संविदा कर्मी कृष्णकांत- भ्रूण को ठिकाने लगाने में रहा हाथ। नारी निकेतन से भ्रूण को निकालकर वो ही दूधली में दबाकर आया था।

तीसरी गिरफ्तारी, 13 दिसंबर
- निलंबित पूर्व अधीक्षका मीनाक्षी पोखरियाल- साक्ष्य मिटाने के साथ लापरवाही बरतने का आरोप
- निलंबित टीचर अनिता मंदोला- साक्ष्य मिटाने के साथ लापरवाही बरतने का आरोप

नारी निकेतन में गर्भपात के साक्ष्य मिटाने के साथ लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप है। पर्याप्त साक्ष्य संकलन के बाद दोनों की गिरफ्तारी की गई है। विवेचना चल रही है कि यदि आगे भी किसी के खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed