{"_id":"5954d32e4f1c1b87118b4cea","slug":"dead-child-born-by-woman-after-beaten-by-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू को ससुरालियों ने इतना मारा कि गर्भ में पल रहे बच्चे की हो गई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू को ससुरालियों ने इतना मारा कि गर्भ में पल रहे बच्चे की हो गई मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Thu, 29 Jun 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया हैं। वहीं आरोप यह भी है कि मारपीट के कारण विवाहिता ने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र के किशनपुर निवासी जाहिद की पुत्री की शादी दो साल पहले लक्सर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। 28 जून को जाहिद आदि लोग थाने पहुंचे, उनका कहना था कि चार दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
जिसके चलते विवाहिता को मायके लाकर किशनपुर के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट के चलते विवाहिता ने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया है।
आरोप यह भी है कि आरोपी पक्ष के कुछ लोगों ने किशनपुर में विवाहिता पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की हैं। थानाध्यक्ष भगवान मेहर का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन