फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber Attack threat two SBI ATM Seal in dehradun

साइबर अटैक का खौफ: एसबीआई के दो एटीएम सील, अब तक 66 एफआईआर दर्ज

Tue, 18 Jul 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Jul 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
Cyber Attack threat two SBI ATM Seal in dehradun

साइबर क्रिमिनल्स ने एटीएम में स्कीमर डिवाइस लगाकर चुराए गए डाटा से कई खाताधारकों की रकम उड़ाई है। स्कीमिंग की पुष्टि होने के बाद सोमवार को दून में एसबीआई के दो एटीएम सील कर दिए गए।

विज्ञापन


कई अन्य एटीएम में भी ट्रांजेक्शन बंद होने की सूचना है। फ्रॉड के तार कई राज्यों से जुड़े होने के कारण पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने एसटीएफ को जांच की कमान सौंप दी है। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने देहरादून, जयपुर और दिल्ली में एटीएम की जांच की है।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार देर रात तक खाते से रुपये निकाले जाने की 66 एफआईआर दर्ज हो चुकी थी, जबकि शिकायतों का आंकड़ा 78 पहुंच गया है। सभी मामलों में आईटी एक्ट की धारा 66 (।)(। ।) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एटीएम की सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध का चेहरा भी आया है। वहीं, डीजीपी ने मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खातों से लाखों की रकम उड़ाने के मामले में तीन दिन की भागदौड़ के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि यह वारदात एटीएम में स्कीमर डिवाइस लगाकर अंजाम दी गई है।

डाटा चुराने के बाद डुप्लीकेट एटीएम कार्ड बनाकर रकम निकाली गई है। पुलिस के साथ एसबीआई की एक्सपर्ट टीम भी सोमवार सुबह सक्रिय हो गई। खासतौर से नेहरू कॉलोनी के एसबीआई एटीएम की बारीकी से जांच की गई।

एटीएम मशीन पर एम-सील चिपकी मिली तो पूरा माजरा समझ में आ गया। राजीव नगर और मोथरोवाला के एटीएम को तत्काल बंद कर दिया गया है। नेहरू कॉलोनी थाना के इंस्पेक्टर राजेश शाह ने देर रात इसकी पुुष्टि की है।

​आरबीआई ने तलब की रिपोर्ट, करें भुगतान

Cyber Attack threat two SBI ATM Seal in dehradun

कई अन्य में ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी गई है। इधर, पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को जांच की कमान सौंप दी। साइबर सेल और दून पुलिस भी इसमें शामिल रहेगी।

उन्हाेंने कहा कि कई राज्याें से जुड़ा मामला होने के कारण एसटीएफ इससे बेहतर लीड कर सकती है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा, आईजी दीपम सेठ, एसटीएफ एसएसपी रिधिम अग्रवाल, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसआईटी प्रभारी योगेश सिंह और नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर राजेश शाह मौजूद रहे।

66 एफआईआर दर्ज
शहर के विभिन्न थानों में सोमवार देर रात 66 मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी थी, जबकि शिकायतों का आंकड़ा 78 तक पहुंच गया। अकेले नेहरू कॉलोनी थाने में 55 शिकायतें आई हैं।

इन खातों से करीब 13 लाख 58 हजार रुपये निकाले गए हैं। थाने में दिन रात मुकदमे दर्ज होने का काम चल रहा है। रायपुर थाने में यह संख्या 11 पहुंच गई है। शहर कोतवाली में आठ, डालनवाला में तीन और पटेलनगर थाने में एक मुकदमा दर्ज हो चुका है। दो अन्य शिकायतें आने की सूचना है।   ----

आरबीआई ने तलब की रिपोर्ट, करें भुगतान
आरबीआई अधिकारियों ने एटीएम से डाटा चुराकर बैंक खातों से रकम उड़ाने के मामले में बैंकों से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही पीड़ित ग्राहकों को 10 दिन में भुगतान करने को कहा है। सोमवार शाम को एसटीएफ एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने आरबीआई के डिप्टी डायरेक्टर शरद कुमार के साथ बैठक कर नियमों पर बात की। डिप्टी डायरेक्टर का कहना था कि बैंकों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

ग्राहक स्तर से किसी तरह की लापरवाही न होने की स्थिति में पीड़ित को 10 दिन में रकम वापस करने का नियम है। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि बैंक पीड़ितों की शिकायत स्वीकार नहीं कर रहे हैं। डिप्टी डायरेक्टर ने बैंकाें से बात करने का भरोसा दिलाया है।

सोमवार को आईं शिकायतें

Cyber Attack threat two SBI ATM Seal in dehradun

सोमवार को आईं शिकायतें

खाताधारक          रकम निकाली गई
सविता चौहान       25000
सुभाष सिंह           29000
प्रेम सिंह भंडारी       40000
गिरिश सिंह              4100
विकास चमोली         9700
ललिता देवी             5900
पिंकी                    18000
आशु राणा              17500
गजेन्द्र सिंह कैंतुरा        8000
ममता बिष्ट                3600
संजय                    18500
सतीश चंद               30500
पीयूष                     11500 

एटीएम से स्कीमर के जरिये डाटा चुराकर रकम उड़ाने वाले गैंग की धरपकड़ के लिए एसटीएफ की अगुवाई में टीम गठित की गई है। जयपुर और दिल्ली में टीम अपना काम कर रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिन पर कार्रवाई चल रही है। दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-एमए गणपति, पुलिस महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed