{"_id":"79a63d1dcfe53bd53c1a07df4b84e178","slug":"criminal-bhoora-escape-case-from-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के बाहर भूरा के हाथ लगा था मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल के बाहर भूरा के हाथ लगा था मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 Dec 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूरा की फरारी की जांच कर रही पुलिस टीम को मालूम हुआ है कि जेल से बाहर आते ही भूरा को मोबाइल मुहैया करा दिया गया था।
विज्ञापन
जेल के बाहर कुछ कागज के टुकड़े भी मिले हैं, जिन पर नक्शे जैसी आकृति बनी है। इसके बाद भूरा को पेशी पर लेकर गए पुलिसकर्मियों पर संदेह गहरा गया है।
कई लोगों पर शक
सूत्रों के मुताबिक भूरा की फरारी में मोबाइल फोन का अहम योगदान है। बताया जा रहा है कि भूरा मोबाइल फोन से अपने गुर्गों को लोकेशन बता रहा था। पुलिस को इस फोन की तलाश है। सर्विलांस पर लगाने की कोशिश की जा रही है।
उधर, जेल के बाहर जांच में पुलिस टीम को कुछ कागज के टुकड़े मिले हैं, जिन पर नक्शा बना है। भूरा के भागने की साजिश को कामयाब करने में कुछ अन्य लोगों के हाथ होने की आशंका है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पुष्पक ज्योति ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।