फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crime increase in dehradun.

देहरादून में चोर मस्त, पुलिस पस्त, जनता त्रस्त

Sat, 27 Feb 2016 10:14 AM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Feb 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
crime increase in dehradun.

राजधानी देहरादून में इन दिनों चोर मस्त हैं, जनता त्रस्त है और पुलिस पस्त। पिछले पंद्रह दिनों में हुई चोरी की ताबड़तोड़ वारदातें तो कम से कम यही इशारा करती हैं।

विज्ञापन


इस बार तो चोरों ने पुलिस कस्टडी में खड़ी बस को चुराकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। मकान पर ताला लगा नहीं कि नगदी-जेवर चोरी हो गए। चोरों के नेटवर्क के आगे पुलिस भी बेबस है। गली-मोहल्लों में चोरों की फौज घूम रही है, जो ताला लगे मकानों को टारगेट बना रही है और लोग घटनाओं से कोई सबक लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


बाहर जाते समय घर बंद होने की जानकारी कोई पुलिस को देने को तैयार नहीं है। जबकि पुलिस ने काफी समय से यह व्यवस्था कर रखी है। चोरी की घटनाओं से पुलिस अधिकारी भी बेहद चिंतित हैं। थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चोरी की घटना होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में दो चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई की गाज भी गिर चुकी है, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधों पर काम करने की फुर्सत नहीं

राजधानी पुलिस काम के दबाव के चलते अपराध उन्मूलन के मूल काम को ज्यादा तवज्जों नहीं दे पा रही है। अर्द्धकुंभ में बल के जाने के कारण पहले ही पुलिस की कमी है, लेकिन दूसरे के झमेले भी कम नहीं है। जाम के जंजाल के साथ विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन में अधिकांश समय निकल जाता है। अब बड़ी चुनौती खली रिटनर्स शो को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की है। खुद एसएसपी डॉ. सदानंद दाते भी मानते है कि अपराध के फ्रंट पर उतना काम नहीं हो पा रहा है, जितना होना चाहिए।

सिलेसिलेवार हुई चोरी की घटनाएं

24 फरवरी- नेहरू कालोनी में रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर लाखों की चोरी
23 फरवरी- मोहिनी रोड पर कुलबीर के आवास से चुरा लिए नगदी और जेवर
22 फरवरी- सांई लोक कालोनी में सेल्स मैनेजर दीपक सैनी के आवास पर लाखों की चोरी
21 फरवरी- एमकेपी चौक के पास पीएनबी बैैंक में चोरी का प्रयास
20 फरवरी- एनआईवीएच के रिटायर्ड अधिकारी के घर से कई लाख का माल उड़ाया
20 फरवरी- कैंट क्षेत्र में ज्योति भोज के यहां चुराया नगदी-जेवर
19 फरवरी- रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी राजबल शर्मा के घर चोरी
18 फरवरी- मोबाइल सेंटर और मेडिकल स्टोर से उड़ाया कैश
17 फरवरी- किशननगर में बंद मकान का ताला तोड़कर दो लाख का माल चुराया
15 फरवरी- पार्क रोड पर व्यापारी विभोर गोयल के घर चोरों ने किया हाथ साफ

फिर शुक्रवार को हुई पुलिस फजीहत

लगातार चौथा शुक्रवार फिर दून पुलिस के लिए फजीहत भरा रहा। लगातार छह चोरी की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। पांच फरवरी के शुक्रवार से शुरू हुआ सिलसिला चौथे शुक्रवार भी जारी रहा।

पहले शुक्रवार को प्रेमनगर में आशिक द्वारा गुरमीत की हत्या, दूसरे शुक्रवार लक्ष्मण चौक पर कारोबारी महेन्द्र सिंह मठारू पर लूट का विरोध करने पर गोली चलाने, प्रेमनगर के फार्म हाउस से मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता को अगवा करने की घटनाएं हो चुकी है। सुबह से शुक्रवार होने को लेकर पुलिस विभाग में चर्चाएं होती रही। वहीं चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों ने पुलिस के लिए फिर शुक्रवार फजीहत भरा कर दिया।


चोरों ने पुलिस को छकाया
शुक्रवार को घेराबंदी के बाद भी चोर पुलिस को मात दे गए। पुलिस सुबह से रोडवेज बस में पहाड़ों की ओर गए चोरों को खोज नहीं पाई। हालांकि रात तक पूरा जाल फैला रखा था। पुलिस के अनुसार यह गैंग चोरी करने के साथ ही घूमने निकला है। पुलिस को उम्मीद है कि गैंग रात में किसी समय वापस आकर घटना कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed