फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   court sentenced to lifetime prison

जेल में बीतेगी इस 'हत्यारे' की जिंदगी

Thu, 09 Jan 2014 07:06 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Thu, 09 Jan 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
court sentenced to lifetime prison

जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक बी शर्मा ने जुलाई 2011 में लैंसडौन तहसील के अमखोली गांव में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने आरोपी को बीस हजार रूपये के अर्थदंड की सजा से भी दंडित किया।

विज्ञापन


2011 में हुई थी हत्या
इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता केपी डंगवाल ने बताया कि 28 जुलाई 2011 को लैंसडौन तहसील के अमखोली गांव में मंजोखी गांव निवासी धीरज लाल की बंदूक की गोली से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


पढ़ें,चुनाव हुए बिना ही ब्लाक प्रमुख तय!
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में धीरज लाल के भाई नीरज और उसके चाचा ने राजस्व पुलिस में तहरीर देकर अनिल सिंह पर धीरज लाल की हत्या करने का आरोप लगाया था।

गोली मारकर की थी हत्या
तहरीर में उन्होंने कहा था कि अनिल सिंह ने धीरज लाल पर बंदूक से फायर कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में राजस्व पुलिस ने अनिल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा कर किया गया था।

पढ़ें,'बिटिया के हत्यारों को बस फांसी दे दो'

इस मामले में आज हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस सुनकर न्यायालय ने आरोपी अनिल सिंह को धीरजलाल की हत्या का दोषी पाया।

अर्थदंड ना देने पर अतिरिक्त कारावास
न्यायालय ने आरोपी को आजीवन करावास और 20 हजार के अर्थ दंड की सजा से दंडित किया। कहा कि अर्थ दंड अदा न करने पर आरोपी को एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed