फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   contractor murder workout

55 हजार के लिए किया ठेकेदार का कत्ल

Fri, 08 Jul 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jul 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
contractor murder workout
हत्या - फोटो : डेमो पिक

ठेकेदार करमचंद का कत्ल 55 हजार रुपये न देने पर किया गया था। इस मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में हत्या का यही कारण बताया है। आरोपियों की निशानदेही पर ठेकेदार की स्कूटी और पासबुक बरामद हुई है। ठेकेदार को बेहोश करने के बाद आरोपी बाइक से विकासनगर ले गए और चाय बागान में गला दबाकर कत्ल कर दिया। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. सदानंद दाते ने बताया कि चमन विहार निवासी करमचंद शर्मा (50) 30 जून को घर से स्कूटी पर निकले थे। वापस न लौटने पर करमचंद की बेटी ने दो जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के लिए पटेलनगर और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन


सर्विलांस और अन्य सूचनाओं के आधार पर रवि कुमार और सागर उर्फ विशाल निवासी पितांबरपुर बडोवाला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने ठेकेदार की हत्या की बात स्वीकार कर ली। रवि ने बताया कि करमचंद ने उन्हें पहले भी पुताई का काम दिलाया था। इस काम के करीब 55 हजार रुपये बकाया थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम मांगने पर ठेकेदार ने दो युवकों को भेजकर उसे धमकाया था। इसके बाद उसने दोस्त सूरज और रिश्तेदार सागर से मिलकर ठेकेदार को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। 30 जून को काम दिलाने के बहाने उन्हें सूरज के मीठीबेडी स्थित आवास पर बुलाया गया, जहां पर पानी में नशे की गोली मिलाकर बेहोश कर दिया गया।

एसएसपी ने बताया कि यह लोग शाम के समय ठेकेदार को बेहोशी की हालत में बाइक पर बैठाकर विकासनगर ले गए, जहां पर चाय बागान में गला दबाने के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया था। तीसरे साथी सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। रवि मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है। हालांकि परिजन हत्या के मोटिव को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि हत्या की वजह सिर्फ इतनी छोटी रकम नहीं हो सकती।

लापता पेंटर का मिला मोबाइल
ठेकेदार की हत्या में शामिल रहे रवि कुमार के पास पुलिस को नेहरू कालोनी के अजबपुर से लापता चल रहे पेंटर इंदर का मोबाइल भी मिला है। 46 वर्षीय इंदर 16 जून से गायब चल रहा है। रवि की इंदर से आखिरी बार बात हुई थी। हालांकि रवि का कहना है कि इंदर दूसरी शादी रचाने के लिए बाहर गया है। एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि इंदर की गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर लिया गया है। जल्द ही इस मामले में रवि को रिमांड पर लेकर नए सिरे से पूछताछ की जाएगी। 


पुलिस टीम को पुरस्कार 
एसएसपी ने पुलिस टीम में शामिल रहे एसओजी प्रभारी अशोक राठौर, पटेलनगर के एसएसआई अरुण कुमार सैनी, उप निरीक्षक शिव मोहन शाह, आरसी मखोलिया, कांस्टेबल संजीव, संदीप, योगेश कुमार, राजेश कुमार, नरेन्द्र, चालक नंदन सिंह, राजीव, ललित, आशीष, देवेन्द्र, अरशद, प्रमोद, अरुण और विपिन को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed