संविदा कर्मी ने की आत्महत्या, छोड़ा 17 पेज का सुसाइड नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी दौरान उन्होंने खिड़की से पुरोहित को कमरे में लगे पंखे के कुंडे से रस्सी से लटका देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में लिया। बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरने के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। जरूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अप्रैल में उसकी शादी होनी थी।
इधर, एआरटीओ कार्यालय में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों का कहना है कि वह अक्सर अपने आप में खोया रहता था। किसी से भी वह ज्यादा बात नहीं करता था। इधर, पुलिस उपाधीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। उससे मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है।
17 पेज का सुसाइड नोट
मृतक सुमन पुरोहित ने डायरी के 17 पेजों का सुसाइड नोट छोड़ा है। उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं माना है। इन पेजों में मृतक ने माता-पिता, भाई, सगे-संबंधी व रिश्तेदारों का जिक्र भी किया गया है। जिन लोगों से उसने उधार लिया है या जिन्होंने उसके रुपये देने हैं, उनका भी जिक्र किया गया है। नोट में एक युवती का नाम भी लिखा है।