फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Contract worker suicide.

संविदा कर्मी ने की आत्महत्या, छोड़ा 17 पेज का सुसाइड नोट

Wed, 24 Feb 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो /अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Wed, 24 Feb 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
 Contract worker suicide.
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में उपनल के तहत संविदा पर चौकीदार पद पर तैनात युवक ने पंखे के कुंडे से लटक कर जान दे दी। गुलाबराय में किराये पर रहने वाले युवक के मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मंगलवार शाम करीब 6 बजे सुमन पुरोहित (27) पुत्र दिनेश पुरोहित ग्राम कुणजण-चोपता अपने कमरे में गया। रात करीब नौ बजे मकान मालिक सोने से पहले गेट व अगल-बगल का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने खिड़की से पुरोहित को कमरे में लगे पंखे के कुंडे से रस्सी से लटका देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में लिया। बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरने के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। जरूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अप्रैल में उसकी शादी होनी थी।

विज्ञापन


इधर, एआरटीओ कार्यालय में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों का कहना है कि वह अक्सर अपने आप में खोया रहता था। किसी से भी वह ज्यादा बात नहीं करता था। इधर, पुलिस उपाधीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। उससे मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 पेज का सुसाइड नोट
मृतक सुमन पुरोहित ने डायरी के 17 पेजों का सुसाइड नोट छोड़ा है। उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं माना है। इन पेजों में मृतक ने माता-पिता, भाई, सगे-संबंधी व रिश्तेदारों का जिक्र भी किया गया है। जिन लोगों से उसने उधार लिया है या जिन्होंने उसके रुपये देने हैं, उनका भी जिक्र किया गया है। नोट में एक युवती का नाम भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed