फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress MLA adesh chauhan accused of beaten a villager in jaspur

कांग्रेस विधायक पर ग्रामीण को लात-घूंसों से पीटने का आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला

Thu, 16 Nov 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर Updated Thu, 16 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
congress MLA adesh chauhan accused of beaten a villager in jaspur

एक ग्रामीण ने कांग्रेस विधायक आदेश चौहान समेत चार लोगों पर लात-घूंसों से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हालांकि विधायक ने आरोपों को राजनीतिक षडयंत्र बताया है।

विज्ञापन


ग्राम अंगदपुर निवासी अनिल चौहान पुत्र मुकंदी सिंह ने कहा 14 नवंबर की रात साढे़ आठ बजे वह अपनी पत्नी के साथ कलियावाला रोड स्थित बारातघर रॉयल लांस में विवाह समारोह में गया था।
विज्ञापन


वहां विधायक के साथ मुकेश चौहान, बबली शर्मा, हिमांशु नंबरदार आए। मामूली कहासुनी के बाद सभी ने मिलकर उसे लात-घूंसों से मारा। बबली शर्मा ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपनी पत्नी के साथ किसी तरह जान बचाकर भागा। मंगलवार को पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, बलराम तोमर, मनोज पाल, दारा सिंह के साथ कोतवाली पहुंचे अनिल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


मैं विवाह समारोह में गया था। अनिल चौहान से मेरी कोई बहस नहीं हुई है। न ही मैंने अनिल के साथ मारपीट की। राजनीतिक षडयंत्र के तहत मेरे खिलाफ तहरीर दी गई है।
-आदेश चौहान, विधायक, जसपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed