फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   clerk has been arrested for five thousand rupees bribe

बिल पास करवाने के एवज में मांगा 'जेल' का कमीशन

Wed, 09 Oct 2013 08:30 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Oct 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
clerk has been arrested for five thousand rupees bribe

विजिलेंस ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के एक बाबू को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मेडिकल क्लेम का चेक देने के एवज में उसने यह रकम एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से मांगी थी।

विज्ञापन


चांदमारी गांव निवासी और महिला पालीटेक्निक ओएनजीसी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश कुमार ने एसपी विजिलेंस मणिकांत मिश्र से शिकायत की थी। बताया था कि 10 अक्तूबर 2012 को उनका एक्सीडेंट हो गया था।
विज्ञापन


इलाज पर खर्च हुए दो लाख रुपये का बिल क्लेम के लिए उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं, पटेलनगर में मार्च 2013 में जमा किया।

बीस प्रतिशत कमीशन मांगा

अफसरों ने बिल पास कर बाबू भूपेंद्र कठैत के पास भेजा। भूपेंद्र ने सुरेश को बताया कि 72 हजार रुपये का बिल पास हुआ है, लेकिन चेक तभी मिलेगा जब बीस प्रतिशत कमीशन उसे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस की रणनीति के तहत सुरेश ने काफी खुशामद के बाद भूपेंद्र को दस हजार रुपये लेने के लिए मना लिया। पांच हजार रुपये नकद और पांच हजार का चेक देने की बात तय हुई।


रंगे हाथ दबोचा
बुधवार सुबह सुरेश नकदी और चेक लेकर भूपेंद्र के पास पहुंचा। पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने भूपेंद्र को रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस निदेशक एसके भगत ने ट्रैप टीम को पांच हजार और एसपी मणिकांत मिश्र ने ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed