फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chain snatching case.

बदमाश ने आंटी सुनो कहा और झटक ली चेन

Fri, 29 Jan 2016 05:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Jan 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
chain snatching case.

देहरादून के बालावाला में दुकान पर बैठी बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार चंपत हो गए। पुलिस के घेराबंदी करने के बाद भी लुटेरों का सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला में सुभद्रा देवी की पुत्रवधू रीना की कॉस्मेटिक की दुकान है। दोपहर के समय बहू अपनी सास को बैठाकर घर चली गई। इसी बीच बाइक पर सवार दो युवकों ने आंटी को बहाने से बाहर बुलाया। बुजुर्ग महिला उनकी बात सुनने के लिए झुकी तो पीछे बैठे युवक ने गले से चेन झपट ली और बाइक सवार दूसरे युवक के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला चिल्लाई भी, लेकिन तब तक बदमाश फुर्र हो गए। एसओ रायपुर ओमबीर रावत ने बताया कि बदमाशों की तलाश में घेराबंदी भी हुई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है, जिन पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक पर उत्पीड़न का आरोप
नेहरू कालोनी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर स्कूल प्रबंधक पर उससे हुए विवाद में बच्चे का उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले स्कूल प्रबंधक ने उनके साथ अभद्रता की थी।

इसका विरोध करने पर आरोपी स्कूल प्रबंधक अब उसके बेटे को प्रताड़ित कर रहे है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed