बाथरूम में महिला की क्लिपिंग बनाते पकड़ा गया कैशियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर जिले के सेंट्रल बैंक की शाखा के कैशियर ने बाथरूम में नहा रही महिला की वीडियो क्लिपिंग बनाने की कोशिश की। इसका आभास होने पर महिला ने उसकी पिटाई कर पड़ोसियों की मदद से पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार देहरादून के प्रेमनगर थाना अंतर्गत कंडोली, पोस्ट भदोली निवासी 26 वर्षीय महिपाल बागेश्वर में सेंट्रल बैंक की शाखा में कैशियर है।
तहसील रोड के एक मोहल्ले में वह अकेला ही किराए पर रहता है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह उसके पड़ोस की एक महिला अपने बाथरूम में नहा रही थी। महिपाल बाथरूम की खिड़की से मोबाइल द्वारा उसकी वीडियो क्लीपिंग बनाने लगा।
महिला को शक हुआ तो चुपचाप आई बाहर
महिला को जब इसका आभास हुआ तो वह तुरंत कपड़े पहनकर चुपचाप बाहर आ गई। उसने महिपाल से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। छीनाझपटी में मोबाइल नीचे गिरकर टूट गया और खराब हो गया।
महिला ने आरोपी युवक की पिटाई भी की। बाद में पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिपाल को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है।
पुलिस साक्ष्य जुटाने के लिए मोबाइल को ठीक कराने का प्रयास कर रही है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।