{"_id":"a2c4e571ae8eca243286f3debf82698a","slug":"case-registered-on-man-to-kidnap-minor-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को भगाया, अब चलेगा अपहरण का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को भगाया, अब चलेगा अपहरण का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Wed, 17 Sep 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के गोपेश्वर में दशोली ब्लॉक के एक गांव में नाबालिक लड़की को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग के पिता ने थाना गोपेश्वर में लिखित तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई है। थाना पुलिस ने युवक के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर युवक और नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
13 सितंबर से लापता है किशोरी
पुलिस को दी गई तहरीर में नाबालिग के पिता ने बताया कि बीती 13 सितंबर को उनकी पुत्री घर से विद्यालय गई लेकिन देर सांय तक वह घर नहीं लौटी।
पूछने पर उसकी छोटी बहन ने बताया कि वह अपने ननिहाल गई हुई है। जिसके बाद परिजनों ने ननिहाल में पूछताछ की तो वह वहां नहीं पहुंची थी।
चार दिनों तक परिजनों ने लड़की की अपने नाते-रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गोपेश्वर नगर में नाबालिग को किसी ने नगर में एक युवक के साथ घूमते देखा जिस पर व्यक्ति ने नाबालिग के पिता को सूचना दी।
विज्ञापन
युवक पर अपहरण का मामला दर्ज
बुधवार को नाबालिग के पिता ने थाना गोपेश्वर में नगर के एक होटल में कार्य कर रहे युवक राजू मेहरा के विरुद्ध थाना गोपेश्वर में अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि लड़की परिजनों की लिखित तहरीर पर आरोपी के विरूद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का फोन नंबर ट्रेस किया जा रहा है। शीघ्र आरोपी और नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा।