फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   case filed against fraud institute

बिना हवाई जहाज के बना दिया 'पायलट'

Sat, 28 Sep 2013 11:27 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Sep 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
case filed against fraud institute

राजधानी देहरादून में छात्रों के सपनों के साथ हो रहे खिलवाड़ का एक और मामला देखने को मिला।

विज्ञापन


लाखों रुपए फीस वसूल कर बच्चों को पायलट बनाने का सपना दिखाने वाले इंस्टीट्यूट के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इंस्टीट्यूट के संचालक समेत तीन अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

दस से 15 लाख रुपए वसूले
जीएमएस रोड पर आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ एरोनोटिकल में कई छात्रों ने पायलट व केबिन क्रू बनने के लिए पिछले वर्ष एडमिशन लिया था। प्रत्येक छात्र से इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने दस से 15 लाख रुपए वसूले। कोर्स समाप्त होने के बाद भी जब छात्रों को प्लेसमेंट नहीं हुआ तो उन्होंने प्रबंधन से संपर्क किया।
विज्ञापन


पढ़ें, इस बार बिना परीक्षा दिए ही पास होंगे बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि प्रबंधन ने न केवल छात्रों को भगा दिया, बल्कि अपशब्द भी कहे। शुक्रवार को पीड़ित छात्र एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कप्तान से शिकायत की। शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने बसंत विहार पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।


शाम को पुलिस ने इंस्टीट्यूट संचालक जितेंद्र कुमार शर्मा, मनोज कुमार, सपना भंडारी, रुपेंद्र चौहान समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष बसंत विहार प्रदीप राणा ने बताया सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पायलट बनाया ही नहीं
पीड़ित छात्रों ने बताया उन्होंने पायलट बनने के लिए कोर्स में दाखिला लिया था। लेकिन पूरा कोर्स की फर्जी था। कोर्स पूरा भी हो गया और अभी तक छात्रों ने हवाई जहाज के दर्शन ही नहीं किए। बिना पायलट की ट्रेनिंग दिए, उन्हें पायलट बना दिया गया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed