फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   businessman murdered, dead body found at his own house.

धारदार हथियार से व्यापारी की हत्या, गेट पर पड़ी मिली लाश

Sat, 16 Jan 2016 03:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Jan 2016 03:20 AM IST
विज्ञापन
businessman murdered, dead body found at his own house.

देहरादून के नेहरू कॉलोनी इलाके में एक मीट व्यापारी की गुरूवार रातकिसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। बिना कुछ बताए घर से निकले पति की तलाश में आधी रात बाद पत्नी निकली तो शव घर के गेट पर मिला।

विज्ञापन


महिला ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

मूल रूप से नागलसोली, बिजनौर निवासी दिनेश पाल (35) पुत्र बाबू पाल पत्नी रीमा देवी और 11 साल की बेटी के साथ चकशाह नगर में रहते थे। उसकी ससुराल खुड़बुड़ा क्षेत्र में है।
विज्ञापन


रीमा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दिनेश स्कूटी लेकर घर आए, खाना खाने के बाद वह फोन पर बात करते हुए बाहर निकल गए। वह अक्सर रात को खाना खाने के बाद फोन पर बात करते हुए टहलने जाते थे। देर रात तक जब नहीं लौटे उसको चिंता हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात पत्नी निकली तो गेट पर पड़ी थी लाश

businessman murdered, dead body found at his own house.

देर रात करीब पौने तीन बजे वह, पति की तलाश में घर से बाहर निकली तो गेट पर दिनेश औंधे मुंह पड़े थे। उसको इस हालत में देखकर उसकी चीख निकल गई।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास की जांच के बाद पुलिस ने पत्नी से घटना के संबंध में जानकारी ली।

एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एसपी सिटी अजय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी विनोद गुसांई ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

फोन खोलेगा हत्या का राज
पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में मृतक के मोबाइल फोन को अहम मानकर चल रही है। मृतक की पत्नी के अनुसार वह रोजाना देर रात तक फोन पर बात करता था। घटना की रात भी वह मोबाइल पर बात कर रहा था। ऐसे में पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि उसने घटना के वक्त या उससे पहले किस-किस से और कितनी देर बात की। इसके आधार पर पुलिस अहम सुराग मिलने की संभावना जता रही है।

पत्नी के बयान पर पुलिस को भरोसा नहीं

businessman murdered, dead body found at his own house.

मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस को पूरी तरह विश्वास नहीं है। रात करीब पौने तीन बजे तक मृतक के घर ना लौटने के बावजूद पत्नी ने उसे फोन क्यों नहीं किया। आधी रात के बाद पुलिस या किसी परिचित को सूचना देने के बजाय पत्नी अकेले उसे ढूंढ़ने क्यों निकली।

जब मृतक पर हमला हुआ तो वह चिल्लाया होगा लेकिन उसके बावजूद रात के सन्नाटे में किसी भी पड़ोसी ने शोर क्यों नहीं सुना। इन सभी सवालों के जवाब पुलिस ढूंढ रही है।

प्रेम प्रसंग तो नहीं वजह
पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले के पीछे प्रेम प्रसंग भी वजह हो सकता है। आधी रात तक मोबाइल पर बात करने और रोजाना खाना खाने के बाद रात को घूमने जाने की बात पर पुलिस फोकस कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस घटना के पीछे यह सबसे प्रमुख वजह हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed