भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, अधमरा होने तक करता रहा रेप
दो बच्चों के पिता और रिश्ते में भाई ने अपनी नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया। हैवानियत की हद यह रही कि बहन के अधमरा होने तक वह रेप करता रहा।
बताया जा रहा है कि किशोरी रविवार शाम को गोशाला में मवेशियों को चारा देने गई थी कि इसी दौरान आरोपी भाई ने किशोरी को दबोच लिया और दुष्कर्म किया।
काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन गोशाला की ओर गए, जहां बेटी की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।
बदहवास हालत में थी बेटी
किशोरी बदहवास हालात में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि आरोपी विवाहित और दो बच्चों का पिता है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया और तहसील प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम स्मृता परमार ने बताया कि किशोरी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।