{"_id":"598f0b8d4f1c1b3b148b4b6e","slug":"brother-fraud-with-brother-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के फर्जी साइन करके बैंक से लिया लाखों का कर्जा, इस गलती से आया पकड़ में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के फर्जी साइन करके बैंक से लिया लाखों का कर्जा, इस गलती से आया पकड़ में
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार
Updated Sun, 13 Aug 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई के फर्जी हस्ताक्षर कर एक व्यक्ति ने अल्मोड़ा अर्बन बैंक कोटद्वार से लाखों रुपये का ऋण ले लिया। मामला प्रकाश में आने और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हरिद्वार निवासी बलवीर सिंह की तहरीर के आधार पर उसके भाई महावीर सिंह निवासी देवीरोड कोटद्वार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्जकर गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। सीओ जोधराम जोशी ने बताया कि हरिद्वार निवासी बलवीर सिंह पुत्र मनोहर सिंह ने अपने सगे भाई देवीरोड निवासी महावीर सिंह के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
तहरीर में बलवीर सिंह ने बताया कि उसके भाई महावीर सिंह ने उसके फर्जी हस्ताक्षर कर अल्मोड़ा अर्बन बैंक से ऋण लिया है। बताया कि बलवीर और महावीर का बैंक में संयुक्त खाता है। दोनों के हस्ताक्षरों के बिना ऋण नहीं मिल सकता हैं।
विज्ञापन
महावीर ने बैंक में बलवीर के फर्जी हस्ताक्षर कर ऋण लेने की बात सामने आई है। महावीर सिंह द्वारा की गई सभी प्रक्रियाएं सही थीं। अपनी प्रॉपर्टी के आधार पर बैंक से ऋण लिया था, लेकिन उसके भाई बलवीर सिंह ने इस मामले में बैंक में फर्जी हस्ताक्षर कर ऋण लेने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।