{"_id":"14c8d770296cfdd897ba3922237b2910","slug":"brother-beaten-opposing-on-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बहनों को छेड़ा, रोकने पर भाई को पीट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बहनों को छेड़ा, रोकने पर भाई को पीट डाला
अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 05 Jan 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में बोट क्लब रोड पर सरेराह कुछ युवतियों के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित युवतियों ने जब अपने भाइयों को फोन कर मौके पर बुलाया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मार्केटिंग कर रही थीं
अंबरतालाब कालोनी निवासी दो युवतियां रविवार की शाम सिविल लाइंस बाजार में सामान खरीदने आई थी। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक उनके पीछे लग गए और छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
युवतियां स्कूटी से घर जाने लगी तो बोट क्लब रोड पर एक्सिस बैंक के पास युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। युवतियों ने विरोध किया और फोन कर अपने भाई को बुला लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
युवती की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।