फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boyfriend beaten by girl's family.

मोहब्बत का खूनी अंजाम, घर में घुसकर प्रेमी पर जानलेवा हमला

Fri, 04 Sep 2015 08:01 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Sep 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
boyfriend beaten by girl's family.

प्रेम-प्रसंग को चलते राजधानी दून में युवती के परिजनों ने प्रेमी घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोट की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, गुस्साए युवक के परिजनों ने युवती के पिता को त्यागी रोड पर पिटाई कर उठाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें बचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान चलाने वाले आमिर का दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बुधवार रात आमिर अपनी मामी के आवास पर था। उस मकान में दो और किराएदार रहते हैं। देर रात लड़की पक्ष के लोग छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आमिर के घर में घुस गए। आमिर के कमरे से बाहर न निकलने पर काफी देर तक दरवाजा पीटा।
विज्ञापन


जब वह बाहर नहीं निकला तो खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला और लाठियों से पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच में आने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी धमका दिया। हालत बिगड़ने पर आरोपी पक्ष ने 100 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, लड़की पक्ष मकान पर ताला लगाकर गायब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैर संप्रदाय की प्रेम कहानी से तनातनी, युवती ने छोड़ा घर

boyfriend beaten by girl's family.

इसी बीच लड़की के पिता त्यागी रोड पर एक अधिवक्ता से मिलने उसके आफिस पहुंच गए। वहां आमिर पक्ष के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि उन्हें जबरन उठाने का प्रयास भी किया। मारपीट का शिकार हुए शख्स के समर्थन में दूसरे लोग आ गए। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे लड़की के पिता को छुड़ाय।

आमिर के पिता अब्दुल कदीर अहमद ने लड़की के परिजनों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। उधर लड़की पक्ष ने घायल पर बेटी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा कायम कराया है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि  सिर में गंभीर चोट की वजह से आईसीयू में है।

‘प्रेम दीवानी’ पहुंच गई अस्पताल
लहूलुहान प्रेमी को देखने के लिए प्रेमिका अस्पताल पहुंच गई। पुलिस उसे समझा बुझाकर अपने साथ ले आई। एसओ रायपुर अबुल कलाम ने बताया कि प्रेमिका को आशंका है कि उसकी भी हत्या हो सकती है। वह अपने घर नहीं जाना चाहती है। शुक्रवार उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed