फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy tried to rape a minor student in dehradun

दरिंदगी के मकसद से आठ साल की मासूम को खेत में ले गया इंटर का छात्र, इसके बाद...

Thu, 23 Nov 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
  boy tried to rape a minor student in dehradun
demo pic

दरिंदगी के मकसद से इंटर का एक छात्र अपने ही स्कूल से आठ साल की मासूम को अपने साथ खेत में ले गया। इसके बाद वहां कुछ ऐसा हुआ कि वह थाने पहुंच गया। नेहरू कालोनी क्षेत्र में आठ साल की बच्ची बड़ी अनहोनी का शिकार होने से बच गई।

विज्ञापन


इंटर का एक नाबालिग छात्र बच्ची को हवश का शिकार बनाने के इरादे से खेत में ले गया था। पास में ही काम कर रहे किसानों ने आरोपी को पकड़कर बच्ची को छुड़ा लिया। आरोपी के माता-पिता स्कूल में शिक्षक बताए गए हैं।
विज्ञापन


आठ साल की बच्ची को स्कूल छोड़ने आई मां स्कूल के गेट से थोड़ा पहले ही उसे छोड़कर चली गई। इसी बीच हरिद्वार बाईपास के एक स्कूल में इंटर में पढ़ रहे छात्र ने बच्ची को स्कूल छोड़ने का झांसा देकर स्कूटी पर बैठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

  boy tried to rape a minor student in dehradun

आरोपी बुरी नीयत से बच्ची को पास ही में गन्ने के खेत की तरफ ले गया। बच्ची की खुशकिस्मती रही कि पास में काम कर रहे किसानों ने आरोपी को स्कूली ड्रेस में बच्ची को खेत में ले जाते हुए देख लिया।

शक हुआ तो वह भी उसके पीछे चल पड़े। आरोप है कि नाबालिग छात्र ने बच्ची से छेड़छाड़ की तो वह रोने लगी। इस पर आरोपी ने उसे चुप रहने की हिदायत देते हुए जान से मारने की धमकी दी। किसानों ने सही समय पर पहुंचकर बच्ची को आरोपी से छुड़ा लिया।

किसान आरोपी और बच्ची को लेकर सीधे थाने आ गए। जहां महिला उप निरीक्षक आशा पंचम ने बच्ची से घटनाक्रम को लेकर बातचीत की। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने की हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों की जागरुकता की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed