पूर्व CM की बहू को युवक ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक की दबंगई इतनी बढ़ गई कि उसने मैसेज भेजने से पहले ये भी नहीं देखा कि वह मैसेज किसे कर रहा है। उसने पूर्व सीएम की बहू को ही आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए। पुलिस के पास मामला पहुंचा तो हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला मैसेज राजस्थान से भेजे जा रहे हैं।
मामला पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के परिवार से जुड़ा है। उनके पुत्र आनंद सिंह रावत की पत्नी के मोबाइल पर कई दिनों से आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे थे।
इससे परेशान होकर हरीश रावत के बेटे आनंद सिंह रावत पत्नी और बच्चों को लेकर सोमवार को कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसओजी इस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मैसेज भेजने वाले का नंबर राजस्थान का है।
मैसेज राजस्थान के नंबर से भेजा गया है
आनंद सिंह रावत ने मैसेज भेजने वाले को कई बार समझाया गया लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वह लगातार मैसेज किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शिकायती पत्र लेने के बाद उसे जांच के लिए एसओजी के पास भेज दिया।
पुलिस इस मामले में गहराई से छानबीन कर रही है। हालांकि इस बारे में पूछने पर पुलिस का कोई अधिकारी स्पष्ट बताने को तैयार नहीं है। कोतवाल नरेश चौहान का कहना है कि जांच एसओजी कर रही है। इस कारण उन्हें पूरी जानकारी नहीं है।