शादी करने के लिए गिड़गिड़ाती रही गर्भवती प्रेमिका, जब नहीं माना प्रेमी तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक युवक अपनी प्रेमिका को हवस का शिकार बनाता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो प्रेमिका ने शादी के लिए कहा। वह गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद प्रेमिका ने...
जब प्रेमी नहीं माना तो आठ माह की गर्भवती होने पर पीड़िता ने शादी न करने पर प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। ऋषिकुल क्षेत्र के एक इलेक्ट्रोनिक्स आइटम के शोरूम में कार्यरत आठ माह की गर्भवती युवती ने नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी।
पीड़िता ने बताया कि वह शोरूम पर रिसेप्शन का कार्य देखती थी और उसकी नजदीकी सेल्समैन नितिन शर्मा पुत्र राजकुमार निवासी केवी देवपुरा कालोनी से हो गई।
धोखा देकर हुआ फरार
आरोप है कि नितिन शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। नवंबर 2016 में वह गर्भवती हो गई। जब शादी के लिए दबाव बनाया गया तो नितिन और उसके चाचा ने रोशनाबाद कोर्ट में बुलाकर कुछ कागजात पर उसके एवं उसकी मां के साइन कराए।
एक कागज पर यह भी लिखकर दिया कि उनकी शादी वर्ष 2015 में हो चुकी है और ढाई लाख की रकम भी दी। आरोप है कि नितिन ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द आकर उसे घर ले जाएगा, इसलिए वह दिल्ली में अपनी बहन के पास रहने के लिए चली गई।
आरोप है कि तब से नितिन का फोन बंद आ रहा है और यहां पहुंचने पर उसकी मुलाकात भी नहीं हो पाई है। एसपी सिटी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने युवक नितिन के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि युवक की तलाश कर रहे हैं।