{"_id":"597de1164f1c1bd3788b4769","slug":"boy-abscond-after-rape-with-girl-in-gopeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बीच सड़क पर अकेले देख बुरी तरह पीटा, फिर किया रेप इसके बाद...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को बीच सड़क पर अकेले देख बुरी तरह पीटा, फिर किया रेप इसके बाद...
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Sun, 30 Jul 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
देर शाम घर लौट रही युवती को एक युवक ने अचानक बीच सड़क पर पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती की। जब वह नहीं मानी तो उसने बीच सड़क पर ही युवती को बुरी तरह पीटा, इसके बाद उसके साथ हैवानियत की हद पार कर दी।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे उसकी पुत्री अकेले घर लौट रही थी, तभी गुलारी गांव के नरेंद्र सिंह ने जबरन उसका रास्ता लिया।
विज्ञापन
युवक उससे जोर जबरदस्ती करने लगा। उसकी पुत्री ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दुराचार किया। चमोली कोतवाली पुलिस ने रात में ही दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रविवार को पीड़िता और युवक का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया गया। पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी युवक को न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। चमोली के थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।