फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bhura arrested police

कुख्यात भूरा गिरफ्तार, ट्रेन से कूद कर हुआ था फरार

Thu, 21 Nov 2013 03:16 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Nov 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
bhura arrested police

छह साल पहले चलती ट्रेन से कूदकर फरार हुए सजायाफ्ता कुख्यात बदमाश भूरा को एसटीएफ ने गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह वहां नाम बदलकर एक फैक्ट्री में काम कर रहा था।

विज्ञापन


हत्या के मामले में कारावास की सजा
आजादनगर, हल्द्वानी निवासी आफताब आलम उर्फ भूरा पुत्र महबूब आलम को हत्या के मामले में 4 दिसंबर 2004 को हाईकोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हुई थी। 4 मई 2007 को हल्द्वानी से पेशी पर ले जाते वक्त भूरा मुरादाबाद के समीप पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से कूद गया था।
विज्ञापन


हल्द्वानी में महिला को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में उसके खिलाफ बीती 19 अक्तूबर को गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। एसएसपी एसटीएफ सेंथिल ए. कृष्णराज ने सूचना पर टीम गौतमबुद्धनगर भेजी। टीम ने हल्दूनी मोड़ जलपुरा ईदगाह स्थित दवाई फैक्ट्री से आफताब को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहीश पुत्र रसीद के नाम से वहां लैब सहायक का काम कर रहा था। हल्द्वानी कोतवाली में आफताब के खिलाफ संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed