{"_id":"e517d8fe16458622263f535e358bbd67","slug":"bhoora-top-criminal-of-uk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात भूरा का एक और साथी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात भूरा का एक और साथी गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून,बागपत,कासगंज
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पुलिस कस्टडी से कुख्यात अमित उर्फ भूरा को छुड़ाकर असलाह लूटने की घटना में शामिल रहा योगेश उर्फ टुन्नू उर्फ बंटी यादव 14 दिन पहले कासगंज के ढोलना थाने से गिरफ्तार होकर जेल चला गया।
विज्ञापन
काफी समय से दिल्ली में रह रहा था आरोपी
ढोलना पुलिस ने उसे दस जनवरी को जधेरा नहर पुलिया से एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव जिन्हैरा का रहने वाला योगेश उर्फ टुन्नू यादव पिछले काफी समय से दिल्ली में रह रहा था।
विज्ञापन
बागपत पुलिस का कहना है कि उसने गत वर्ष 15 दिसंबर को एक लाख के इनामी बदमाश नीरज बवाना के कहने पर भूरा को छुड़ाने में सहयोग किया था। उसने ही देहरादून पुलिस की आंखों में चिली स्प्रे किया और सोनीपत के बहालगढ़ तक वह स्कार्पियो में गया।
विज्ञापन
इसके बाद बस से दिल्ली गया था। बागपत पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी थी। बागपत कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी टुन्नू कासगंज में गिरफ्तार हो गया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
भूरा और उसके साथियों की तलाश में एसटीएफ यूपी और उत्तराखंड के अलावा उत्तरप्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड की पुलिस लगी है। भूरा पर पांच लाख का इनाम यूपी और इतना ही उत्तराखंड से घोषित है। ऐसे में योगेश को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने पर ढोलना पुलिस की भूमिका भी सवालों में घिर गई है।