फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bangladeshi robbers gang arrested in Dehradun

बांग्लादेशी गैंग के सात डकैत देहरादून में गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

Sun, 18 Jun 2017 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Jun 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi robbers gang arrested in Dehradun

उत्तराखंड पुल‌िस ने शन‌िवार देर रात बांगादेशी गैंग के सात डकैतों को देहरादून में डोईवाला के जंगलों से ग‌िरफ्तार क‌िया। लेक‌िन उनका एक साथी कुछ गहने लेकर अब भी फरार है। पुल‌िस अभी भी उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


हर्रावाला में सीआईएसएफ सहायक कमांडेट और डालनवाला में कपड़ा कारोबारी के यहां डकैती बांग्लादेशी गैंग ने डाली थी। पुलिस ने शनिवार रात गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर दोनों घटनाओं का माल बरामद करने का दावा किया है। डकैतों का एक साथी कुछ जेवर लेकर अभी फरार है।
विज्ञापन


इस गैंग ने दोनों घटनाएं दिल्ली से कार से आकर अंजाम दी हैं। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस टीम को बीस हजार रु पये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने शनिवार देर रात 12 जून को हर्रावाला के सिद्धपुरम में सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार ढौंडियाल और 26 अप्रैल को साकेत कालोनी में कपड़ा कारोबारी सुमित टंडन के यहां हुई डकैती का खुलासा करने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार रात डोईवाला के जंगल से मुखबिर की सूचना के आधार पर सात बदमाशों मोनू उर्फ घोलू निवासी बोराई खली बांग्लादेश (हाल पता प्रेमनगर लोनी, व्यवसाय कबाड़ी) आलमगीर निवासी बोराई खली बागर हट, नजरूम निवासी दईबकटी, दुलाल निवासी बनैअली, दुलाल निवासी मोरलगंज बांग्लादेश, बादल कबीर निवासी मोरलगंज बागर हट, चांद कुरैशी निवासी नगीना बिजनौर को गिरफ्तार कि या।

ये लोग दिल्ली और गाजियाबाद में अपनी पहचान छिपाकर  कबाड़ी, मछली, सब्जी बेचने का काम करते हैं। तलाशी में इनके पास से 15 मोबाइलों के साथ सात हथियार बरामद हुए, जिनमें तमंचे, चाकू आदि शामिल हैं। कई तरह के पेंचकस, आरी, लोहे की छड़ भी मिली है, जिसका उपयोग वे ताले तोड़ने अथवा ग्रिल निकालने में करते हैं। 

तिहाड़ जेल में मिला था पूरा गिरोह

Bangladeshi robbers gang arrested in Dehradun
daketi

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने हर्रावाला और डालनवाला में डकैती डालना स्वीकार किया है। हर्रावाला डकैती में लूटे सोने के जेवरात, लैपटॉप आदि सामान बरामद हो गया है। उनका एक साथी सागर अभी फरार है। डकैती के कुछ जेवरात उसके पास हैं। सुमित टंडन के यहां से लूटे गए दो मोबाइल बरामद हो गए हैं।

जेवर बेचे जा चुके हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों को रिमांड पर लेकर डकैती का माल बरामद करने का प्रयास करेगी। एसएसपी कुकरेती, डीआईजी पुष्पक ज्योति, एडीजी राम सिंह मीणा ने पुलिस टीम की सराहना की है। डीजीपी ने पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। एसपी देहात सरिता डोभाल, एसपी सिटी प्रदीप राय, एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल, एएसपी लोकेश्वर सिंह, सीओ डालनवाला जया बलूनी पत्रकार वार्ता में मौजूद थे।  

सुमित से पहले तीन घरों की देखी थी ग्रिल
बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि डालनवाला के साकेत कालोनी निवासी सुमित टंडन के आवास पर डकैती से पहले तीन अन्य घरों की ग्रिल चेक की गई थी। ग्रिल की खिड़की की अंदर से चटखनी लगी होने के कारण ग्रिल नहीं निकाल पाए थे। गैंग के दो सदस्य 26 अप्रैल की शाम को साकेत कालोनी पहुंच गए थे। रेकी करने के बाद रात दस बजे पास के एक बाग में आकर ठहर गए थे, जहां पर भोजन कर दो बजे के करीब घटनास्थल पर पहुंचे थे।  

जेल में मिला था पूरा गिरोह
तिहाड़ जेल में दुलाल और चांद की मुलाकात हुई थी। जहां से किसी शहर में बड़ी वारदात की योजना बनी थी। जेल से रिहा होने के बाद दुलाल ने अपने साथियों से संपर्क साधा और दिल्ली बुलाया। चांद की वैगन आर कार से यह गैंग दोनों बार देहरादून में वारदात अंजाम देने आया। 

डकैती के शिकार परिवार ने पहचाना
एसएसपी की पत्रकार वार्ता के दौरान डालनवाला और हर्रावाला डकैती के शिकार दोनों परिवार मौजूद थे। सहायक कमांडेेंट ने बरामद माल की पहचान की। कारोबारी सुमित टंडन का कहना है कि डकैती में गए उनके दोनों मोबाइल मिल गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed