फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bangladeshi citizen arrested in uttarakhand.

खुफिया विभाग ने पकड़ा बांग्लादेशी नागरिक, नदी के रास्ते भारत में घुसा

Sun, 08 Jan 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिरान कलियर
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Sun, 08 Jan 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
bangladeshi citizen arrested in uttarakhand.
arrest - फोटो : demo pic

खुफिया विभाग की टीम ने सत्यापन के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बांग्लादेशी पहले भी तीन बार पकड़ा जा चुका है। 27 दिसंबर को वह जेल से रिहा हुआ था। इसके बाद उसे बांग्लादेश भेजा गया था, लेकिन वह फिर वापस आ गया। पुलिस ने बांग्लादेशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


खुफिया विभाग की टीम शनिवार को कलियर में रह रहे लोगों का सत्यापन कर रही थी। उसी दौरान टीम ने रुड़की रोड पर स्थित एक झोपड़ पट्टी से संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह व्यक्ति बांग्लादेश का नागरिक है।
विज्ञापन


उसने अपना नाम दीन मोहम्मद (4) पुत्र मतिउर्रहमान निवासी पैईमैहर जलकरी, बांग्लादेश बताया। पूछताछ में पता चला कि दीन मोहम्मद इससे पहले भी तीन बार वर्ष 2009, 2013 और जनवरी 2016 में पकड़ा जा चुका है। 27 दिसंबर को वह सजा काटकर जेल से रिहा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

bangladeshi citizen arrested in uttarakhand.
arrest - फोटो : demo

रिहाई के बाद उसे बांग्लादेश भेजा गया था, लेकिन दो दिन बाद ही वह फिर से वापस आ गया है। कलियर थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

नदी के रास्ते फिर से भारत में घुसा
जेल से रिहा होने के बाद पुलिस ने उसे बांग्लादेश के बॉर्डर पर छोड़ा था। पूछताछ में दीन मोहम्मद ने बताया कि वह पश्चिमी बंगाल और बांग्लादेश की सीमा से स्थित नदी के रास्ते फिर से भारत में घुस आया और वहां से ट्रेन से कलियर पहुुंच गया।

बांग्लादेश में नहीं मिल पाती रोजी- रोटी 
दीन मोहम्मद ने पूछताछ में बताया कि बांग्लादेश में बेहद गरीबी है। वहां खाने तक को रोटी नहीं मिल पाती है। इसी वजह से वह भागकर आ जाता है। कलियर में उसने एक महिला से शादी भी की हुई है। इसलिए वह यहां से जाना नहीं चाहता। वह भीख मांगकर दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed