फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   attack with knife on the the oppose of molestation.

छेड़छाड़ करने से रोका तो सिर में घोपा चाकू, फरार

Sun, 18 Jan 2015 05:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर Updated Sun, 18 Jan 2015 05:15 AM IST
विज्ञापन
attack with knife on the the oppose of molestation.

बागेश्वर में एक दुकानदार ने जब महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने तो लफंगे ने उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया। महिला अपने पति के साथ मेला देखने आई थी।

विज्ञापन


वारदात के बाद लफंगा तो फरार हो गया, लेकिन भीड़ ने उसके दो साथियों को पकड़ लिया। जमकर धुनाई लगाने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घायल दुकान कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी बाइक सीज कर दी जबकि दोनों साथियों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बागेश्वर के बेरीनाग से एक युवक अपनी पत्नी के साथ मेला देखने आया था। शुक्रवार की रात आठ बजे होटल में भोजन करने के बाद दंपति बाजार में घूम रहे थे। एसबीआई तिराहे पर पल्सर बाइक (यूए06एच-5143) पर सवार तीन युवक पहुंचे। इनमें एक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लफंगा फरार, साथी चढ़े भीड़ के हत्थे

attack with knife on the the oppose of molestation.

स्थानीय दुकान के कर्मचारी तहसील रोड निवासी 48 वर्षीय शंकर पांडे ने उसे ऐसा करने से मना किया तो युवक ने उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया। भीड़ जमा होने पर हमलावर युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि उसके दोनों साथी भीड़ के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। पूछताछ में छेड़छाड़ और हमला करने वाले युवक की पहचान बागेश्वर के फल्यांटी गांव निवासी 26 वर्षीय पूरन नैनवाल पुत्र राजेंद्र नैनवाल के रूप में हुई।

पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने बताया कि शंकर पांडे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और बाइक सीज कर दी गई है। छेड़छाड़ की शिकार महिला की ओर से एफआईआर नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed