{"_id":"0e1c383326efdd08765f08455e7747de","slug":"attack-on-kashipur-mayor-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर: मेयर की गाड़ी-गनर पर हमला, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काशीपुर: मेयर की गाड़ी-गनर पर हमला, हड़कंप
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर कुछ लोगों ने काशीपुर मेयर उषा चौधरी के गनर पर हमला कर दिया। इस हमले में गनर को चोटें आई हैं। अज्ञात युवकों ने मेयर की गाड़ी को भी अपनी गाड़ी से टक्कर मारी और वाहन से नेम प्लेट भी उतार दी। युवकों ने कथिततौर पर हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन
गुरुवार रात मेयर उषा चौधरी को घर छोड़कर उनका गनर कनक सिंह और उनका ड्राइवर गाड़ी को नगर निगम में पार्किंग के लिए ले जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी पोस्ट आफिस गली से मुख्य सड़क पर पहुंची तो वहां पर पहले से ही एक कार खड़ी थी।
विज्ञापन
गनर ने कार से उतरकर खड़ी कार के चालक से कार हटाने को कहा। लेकिन कार में सवार दो अज्ञात युवकों ने कार हटाने के बजाय गनर कनक सिंह से हाथापाई शुरू कर दी। इससे गनर के हल्की चोटें आई हैं। इसके बाद गनर भागकर गाड़ी में बैठ गया और चालक से वापस मेयर के घर की तरफ लौटने को कहा।
विज्ञापन
लेकिन इससे पहले ही अज्ञात युवकों ने पहले अपनी गाड़ी से मेयर की गाड़ी में टक्कर मारी। इसके बाद उतरकर मेयर की गाड़ी की नेम प्लेट उखाड़ दी। किसी तरह गनर और चालक वहां से जानबचाकर भाग निकले।
दोनों युवकों ने कथिततौर पर पास के फड़ और ठेला व्यापारियों से भी हाथापाई की और उनके ठेले उलट दिए जिनमें उषा कंपनी का एक स्टॉल भी शामिल है। गनर का आरोप है कि दोनों युवकों में से एक ने कथिततौर पर पिस्टल लहराई और हवा में फायर भी किया।
सूचना मिलने पर मेयर उषा चौधरी अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंची और इस घटना को उन पर जानलेवा हमले की साजिश बताया। उनके साथ पहुंचे विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अज्ञात लोगों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।