देहरादून में फिर खातों से निकले पैसे, चार नए मामले आए सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में फिर से एटीएम से पैसे निकालने की घटना सामने आई हैं। सोमवार को चार नए मामले पुलिस के सामने आए। 14 जुलाई से शुरू हुआ बैंक खातों से रकम निकालने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।
बताया गया कि अब इस मामले की जांच एसटीएफ करेगी। एसएसपी एसटीएफ के नेतृत्व में एक टीम इस मामले की जांच करेगी। सोमवार को देहरादून की नेहरू कॉलोनी में खाते से पैसे निकालने के चार नए मामले सामने आए। पुलिस इन मामलों की जांच में जुट गई है।
वहीं देहरादून पुलिस ने दो एटीएम मशीन को सील कर दिया है। बताया गया कि इन्हीं से खाताधारकों के एटीएम स्कैन किए गए हैं।
जयपुर के तीन एटीएम से सबसे ज्यादा रकम निकाली
वहीं रविवार को बेखौफ साइबर क्रिमिनल्स ने जयपुर में दून पुलिस की मौजूदगी में भी कई खातों से रकम उड़ा ली। नेहरू कॉलोनी के कई लोगों के खातों से रविवार को भी रकम निकाली गई है।
पीड़ितों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस कर्मियों ने जयपुर गई पुलिस टीम से संपर्क करने के बजाय तहरीर पर मोहर लगाकर पीड़ितों को चलता कर दिया। वहीं, अब तक की जांच में जयपुर के तीन एटीएम से सबसे ज्यादा रकम निकालने की बात सामने आई है।
शनिवार को 30 से अधिक खातों से लाखों रुपये निकालने का खुलासा हुआ तो केस दर्ज कर पुलिस टीम को जयपुर रवाना कर दिया गया। पीड़ितों की संख्या बढ़ने की आशंका पहले ही थी।
उससे गंभीर बात यह है कि पुलिस के जयपुर पहुंचने के बाद भी वहां से रकम निकलने का सिलसिला थमा नहीं। राजीव नगर निवासी मोहित के खाते से तीन किश्तों में करीब 23 हजार रुपये निकाले गए। यह रकम जयपुर के एटीएम से उड़ाई गई है। कुलदीप के खाते से सात हजार रुपये सुबह के समय निकाले गए। गंभीर बात यह है कि पुलिस ने जयपुर गई टीम को विश्वास में लेना भी जरू री नहीं समझा। पीड़ितों की तहरीर पर मोहर लगाकर उन्हें चलता कर दिया।