{"_id":"587a7f514f1c1b982dba7f84","slug":"alcohol-stock-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद के भाई के घर से बरामद हुआ शराब का जखीरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षद के भाई के घर से बरामद हुआ शराब का जखीरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की शहर कोतवाली पुलिस ने चुक्खूवाला में एक पार्षद के भाई के मकान में छापा मारकर देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस जांच कर रही है कि घर में शराब का भंडारण चुनाव की दृष्टि से तो नहीं किया गया था।
विज्ञापन
एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि चुनाव की दृष्टि से शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चल रहा है। इसी परिपेक्ष्य में सूचना मिली थी कि चुक्खूवाला में बिंदाल बस्ती के पास दीपक सोनकर के मकान में शराब स्टॉक की गई है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में पुष्टि के बाद कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर मकान की तलाशी कराई। यहां से पुलिस को देसी शराब के 720 पव्वे, अंग्रेजी शराब के 144 पव्वे और बीयर की 24 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी दीपक सोनकर हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन
बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। एसपी ने बताया कि आरोपी काफी समय से इस गोरखधंधे में शामिल है। दीपक सोनकर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।