एयरहोस्टेस पत्नी ने नौकरी के लिए ली पति की जान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरहोस्टेस रह चुकी पत्नी की शादी के बाद फिर से नौकरी ज्वॉइन करने की जिद ने उसके पति की जान ले ली। यह चौंकाने वाला मामला हरिद्वार का है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रदीप चौधरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रानीपुर पुलिस ने पत्नी वंदना चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एयरहोस्टेस रह चुकी पत्नी के फिर से नौकरी ज्वॉइन करने पर पति-पत्नी के बीच रोजाना तकरार होती थी।
शिवालिक नगर में रहने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर प्रदीप चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में इंजीनियर ने अपनी पत्नी, ससुराल पक्ष एवं भाभी और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। लिखा था कि उसकी पत्नी नौकरी करना चाहती है लेकिन वो उसके निर्णय के खिलाफ है।
पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार
उसका ससुराल पक्ष भी उसका उत्पीड़न करता रहा है। नौ माह पूर्व मायके चली गई बड़े भाई की पत्नी एवं उसके परिजनों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
सोमवार को पिता वीरेंद्र ने बहू एवं मायके पक्ष के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। सहारनपुर की ब्रजेश कॉलोनी निवासी वंदना की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।
विवेचनाधिकारी एसएसआई राजीव रौथाण ने मंगलवार को पत्नी वंदना चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई के अनुसार वंदना की पूर्व में भी एक बार शादी हो चुकी थी और उसका तलाक हुआ था।