दोस्ती, प्यार और फिर धोखा, युवती ने सुनाई एयरफोर्स के कर्मचारी की काली करतूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स का एक कर्मचारी इस हद तक गिर सकता है ये किसी ने सोचा भी नहीं था।
नेहरू कालोनी थाने में एयरफोर्स के कर्मचारी के खिलाफ एक युवती ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी कई साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
एएसपी की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। नेहरू कालोनी थाने में दर्ज हुए मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि करीब पांच साल पहले पढ़ाई के दौरान उनकी जान पहचान हुई थी, इसके बाद फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।
दोस्ती प्यार में बदली तो सूरज बिष्ट निवासी प्रेमनगर ने शादी का झांसा दिया। इसी बीच सूरज बिष्ट को एयरफोर्स में नौकरी मिल गई। आरोप है कि सूरज यहां आकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब कुछ दिन पहले आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।
इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि इस मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी। एसएसपी ने एएसपी को जांच के आदेश दिए थे। एएसपी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सूरज बिष्ट फिलहाल गुजरात में तैनात बताया गया है।