फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after sodomy trying to kill the child

नाबालिग ने किया बच्चे से दुष्कर्म, मरा समझकर छोड़ा

Wed, 03 Sep 2014 10:03 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 03 Sep 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
after sodomy trying to kill the child

हरिद्वार में मौसी के घर आए एक किशोर ने गांव के ही एक छह वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म कर उसकी जान लेनी चाही। बालक को मरा समझकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

विज्ञापन


देर रात ही खून से लथपथ मिले बालक ने बुधवार सुबह अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी बयां की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। जिला अस्पताल में दाखिल बालक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


घटना गांव ढालूवाला मजबता में देर शाम की है। सहारनपुर के गांव बादशाहपुर बिहारीगढ़ का 17 वर्षीय किशोर यहां अपनी मौसी के घर आया था। मंगलवार को किशोर गांव में जाहरवीर गोगा के मेले में गया था, वहां पर मिले मौसी के पड़ोसी के छह वर्षीय पुत्र को शौच के बहाने से जंगल में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जंगल में बालक के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पास के एक पेड़ की जड़ पर कई बार पटक दिया। खून से लथपथ बालक को मरा हुआ समझकर आरोपी सीधे मौसी के घर पहुंच गया।

होश आने पर प‌र‌िजनों को बताया

after sodomy trying to kill the child

कई घंटे बाद होश में आए बालक को आरोपी को मौसेरा भाई ही घर ले गया। देर रात तक डरा सहमा बालक परिजन को कुछ भी नहीं बता पा रहा था।

बुधवार सुबह बालक ने पूरे घटनाक्रम से परिजनों को अगवत कराया। घटना की सूचना मिलने पर कोर्ट चौकी प्रभारी दीपक कठैत तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एम्बुलेंस 108 की मदद से बालक को जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस टीम ने मौसी के घर दबिश देकर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस उसे कोतवाली ले आई।

चौकी प्रभारी के अनुसार बालक के सिर में चोटें आई है, आरोपी उसे मरा हुआ समझकर भाग निकला था। बालक के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed