फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After sexual assault and marriage couple wrote agreement for Vidai after five years

रेप के बाद युवक ने प्रेमिका से रचाया निकाह, फिर विदाई को लेकर रख दी ऐसी शर्त कि पढ़कर यकीन नहीं होगा

Thu, 27 Sep 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्कअमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्कअमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 27 Sep 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
After sexual assault and marriage couple wrote agreement for Vidai after five years
Nikah

युवती ने अपने प्रेमी पर भरोसा किया लेकिन प्रेमी ने उसको हवस का शिकार बना दिया। इसके बाद उसने युवती से निकाह भी कर लिया, लेकिन विदाई को लेकर दोनों के परिवारों ने ऐसी शर्त रख दी कि पढ़कर भरोसा नहीं होगा।  

विज्ञापन


शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी ने पीड़िता के साथ निकाह रचा लिया। दोनों पक्षों के बीच पांच साल बाद दुल्हन की विदाई किए जाने पर लिखित समझौता हुआ। निकाह की रसीद के साथ पीड़िता को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


आठ सितंबर को पुलिस को दी तहरीर में मुरादाबाद निवासी युवती ने कहा था कि 25 फरवरी 2018 को एक विवाह समारोह के दौरान उसकी मुलाकात रामनगर निवासी युवक से हुई थी। धीरे-धीरे यह पहचान प्रेम संबंधों में बदल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार शारीरिक संबंध बनाए

युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने काफी समय तक उसका यौन शोषण किया।

बाद में वह विवाह की बात से मुकर गया। आरोपी के परिजनों ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की। इसके बाद युवक के परिजन समझौते के लिए राजी हो गए।

आरोपी के दो बड़े भाई बहन भी अविवाहित है। दोनों पक्षों के बीच तय हुआ कि फिलहाल दोनों का निकाह करा दिया जाए। दुल्हन की विदाई पांच साल बाद कराई जाएगी। इस पर दोनों पक्षों ने अपनी सहमति दे दी। लिखित समझौते के बाद आरोपी का पीड़िता के साथ निकाह करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed