{"_id":"5b2c59a44f1c1bb51e8b724a","slug":"after-rape-girl-is-in-shock-live-forest-for-many-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बकरी चराने गई किशोरी से दुष्कर्म, वहशी ने किया ऐसा हाल कि सदमे से कई दिन जंगल में पड़ी रही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकरी चराने गई किशोरी से दुष्कर्म, वहशी ने किया ऐसा हाल कि सदमे से कई दिन जंगल में पड़ी रही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कपकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसकी दास्तां सुन आपका खून खौल जाएगा।
विज्ञापन
बकरी चराने जंगल गई किशोरी से परिचित किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद सदमे में किशोरी दो दिन तक जंगल में ही रही।
छात्रा की बरामदगी के बाद घटना का खुलासा हुआ। केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
खोजबीन के दौरान परिजनों को किशोरी जंगल में बदहवास मिली
11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा 18 जून को रोज की तरह बकरी चराने जंगल गई थी। इस बीच 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस घटना से डरी-सहमी किशोरी दो दिन तक घर नहीं आई। बृहस्पतिवार को खोजबीन के दौरान परिजनों को किशोरी जंगल में बदहवास मिली। घर लौटने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष गोपालराम ने बताया कि दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।