फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   acid attack on girl in haridwar

हरिद्वारः कॉलेज से लौट रही छात्रा पर बाइक सवार युवक ने फेंका एसिड

Mon, 29 May 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 29 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
acid attack on girl in haridwar
acid attack - फोटो : amar ujala

परीक्षा देकर लौट रही एक स्नाकोत्तर की छात्रा पर दो युवकों ने एसिड से हमला कर दिया। एसिड से छात्रा की कमर झुलस गई। एक निजी अस्पताल में उपचार करा रही छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। तीन दिन पूर्व छात्रा ने एसिड फेंकने के आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया था। ज्वालापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एसिड अटैक के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।   

विज्ञापन


घटना ज्वालापुर क्षेत्र के हाईवे को जोड़ने वाले विश्ववकर्मा पुल (रेलवे ऊंचा पुल) के पास हुई। सिडकुल क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली 22 वर्षीय युवती कनखल के एक डिग्री कालेज में एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। सोमवार दोपहर को छात्रा अपनी स्कूटी से परीक्षा देकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन


छात्रा हाईवे से होते हुए ज्वालापुर (श्याम नगर तिराहे को जोड़ने वाले पुल) के पास पहुंची तब उसकी स्कूटी बंद हो गई। बताया जा रहा है कि तभी एक काले रंग की पल्सर बाइक उसके पास आकर रुकी। आरोप है कि विनीत सैनी और सुधीर सैनी नाम के युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया। बचने के लिए वह घूम गई तो एसिड उसकी कमर पर गिरा। छात्रा के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे एक युवक अशोक और युवती अपर्णा उसे एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से ज्वालापुर के सीएमआई अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा पर एसिड अटैक की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह अस्पताल पहुंचे। छात्रा ने पुलिस को बताया कि विनीत और सुधीर सैनी नाम के युवकों ने उस पर एसिड फेंका है। उनके खिलाफ तीन दिन पूर्व उसने घर में घुसकर रेप की कोशिश करने के आरोप में सिडकुल थाने में केस दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवकों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।   

पूरे विवाद पर एक नजर      

acid attack on girl in haridwar

विधायक पर बरसे परिजन      
छात्रा के परिजन ने स्थानीय भाजपा विधायक आदेश चौहान पर भी गंभीर आरोप लगाए। छात्रा के पिता और मां ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक ने ही दबंगों को शह दे रखी है और विधायक की संलिप्तता के चलते ही स्थानीय पुलिस उनकी शिकायत की सुनवाई नहीं कर रही है। 

एसिड के प्रभाव को जांचेंगे      
छात्रा पर गिरा एसिड कितना प्रभावी था, इसकी भी जांच होगी। स्थानीय पुलिस ने छात्रा के बैग को कब्जे में ले लिया है और चिकित्सक से भी इस बारे में रिपोर्ट ली जा रही है। छात्रा की कमर और कंधा झुलसा है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताय कि बैग को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एसिड पूरी तरह से असली नहीं था। 

पूरे विवाद पर एक नजर      
हरिद्वार। पूरा मामला सिडकुल की एक कालोनी का है। छात्रा के परिजन कालोनी में मकान का निर्माण करा रहे हैं। कालोनी की बनी एक समिति से उनका विवाद चल रहा है। छात्रा ने कालोनी के ही सिंह पाल सैनी, उसके बेटे विनित सैनी और सुधीर सैनी के खिलाफ अपनी मां के साथ मारपीट करने और उसके साथ घर में घुसकर रेप करने के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं दूसरे पक्ष ने छात्रा की मां, भाई के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज कराया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed