{"_id":"33f12041e3983a5495661b3ea3f959b9","slug":"accused-of-rape-got-punishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी को हुई सात साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोपी को हुई सात साल की कैद
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह वर्षीय बच्ची से दुराचार के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए सात साल की कैद और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। मामला थाना पटेलनगर का है।
विज्ञापन
उसे पकड़ लिया
मेहूंवाला माफी निवासी एक व्यक्ति ने 17 जनवरी 2012 को दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी छह वर्षीय बेटी प्राथमिक विद्यालय मेहूंवाला से शाम चार बजे घर लौट रही थी। रास्ते में सलमान उर्फ मोमीन ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उससे दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसी दौरान रास्ते से कुछ लोग गुजर रहे थे जिन्होंने खेत से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर लोगों ने बच्ची को मोमीन के चंगुल से छुड़ाकर उसे दबोच लिया। फोन पर बच्ची के पिता को सूचना दी गई। अपर सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार तोमर की अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से सात गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें