{"_id":"5b806cbc42c7924671663f11","slug":"91535143100-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरोजगारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
बेरोजगारी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार, युवक के परिजनों ने बताया है कि युवक काफी समय से बेरोजगार था और इसी कारण तनाव में चल रहा था। हालांकि, युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के खुड़बुड़ा मोहल्ला की है।
पुलिस के अनुसार, कुलभूषण भट्ट पुत्र विजेंद्र भट्ट बिजली मैकेनिक था। वह एक दुकान पर काम करता था, लेकिन पिछले दिनों उसका काम भी छूट गया। बृहस्पतिवार रात को विजेंद्र खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह परिवार वालों ने उठकर देखा तो विजेंद्र कमरे में पंखे से लटका हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई कोतवाली अशोक राठौर ने बताया कि विजेंद्र काफी दिनों से परेशान चल रहा था। पिछले कई दिनों से वह आत्महत्या की बातें भी कह रहा था। हालांकि, मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य भी संकलित किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--
युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
देहरादून। रायपुर क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवक पारिवारिक कलह के कारण परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
--
नदी में मिला अज्ञात का शव
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र की टोंस नदी में एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसओ प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। यदि शिनाख्त नहीं होती है तो 72 घंटों के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।