फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उगाही करने वाली दारोगा पर आज हो सकता है मुकदमा दर्ज

उगाही करने वाली दारोगा पर आज हो सकता है मुकदमा दर्ज

Fri, 27 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
उगाही करने वाली दारोगा पर आज हो सकता है मुकदमा दर्ज
उगाही करने वाली दारोगा पर आज हो सकता है मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। खुद को क्राइम ब्रांच की हेड बताकर योग चिकित्सक के उगाही करने वाली महिला दारोगा और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण की जांच कर रहे एएसपी कोटद्वार ने रिपोर्ट डीआईजी गढ़वाल को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार स्पेशल ब्रांच में तैनात दारोगा व उसके दो साथियों पर लगे उगाही के आरोप सही पाए गए हैं। शुक्रवार को इस रिपोर्ट को पुलिस महानिदेशक के समक्ष रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ही दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
मुनिकीरेती स्थित वेदांता इंटरनेशनल योग अकादमी के संस्थापक डॉ. संजीव पांडे ने पुलिस महानिदेशक से शिकायत की थी। डॉ. पांडे का आरोप है कि 12 जुलाई को उनके पास एक दीपा नाम की दारोगा आईं और उन्होेंने खुद को क्राइम ब्रांच का हेड बताया। महिला दारोगा के साथ दो अन्य लोग भी थे, जिन्हें वह अपना अधीनस्थ बता रही थी। आरोप है कि दीपा व उसके साथियों के पास कुछ दवाओं की बोतलें थीं, जिन्हें वह नशीली दवाएं बता रहे थे। उन्होंने डॉ. पांडे को धमकी दी कि वे उसे नशीली दवाओं का धंधा करने के आरोप में फंसा देंगे। इससे बचाने के लिए दीपा ने उनसे 10 लाख रुपये मांगे। डॉक्टर ने शिकायत में बताया कि उन्हें लगा कि दीपा उन्हें बेवजह फंसा देगी, इससे उनका सारा काम चौपट हो जाएगा। इससे डरकर उन्होंने किसी तरह एकत्र कर पांच लाख रुपये दीपा को दे दिए। इसके बाद भी वह चुप नहीं हुई और कुछ दिन बाद फोन पर धमकाकर पांच लाख रुपये और मांगे।
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने डीआईजी गढ़वाल अजय रौतेला को इस संबंध में गंभीरता से जांच कराने के आदेश दिए थे। इस पर डीआईजी गढ़वाल ने मामले की जांच एएसपी कोटद्वार हरीश वर्मा को दी और तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा था। इसके अगले दिन 23 जुलाई को एएसपी हरीश वर्मा ने जांच शुरू की और बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट डीआईजी गढ़वाल के कार्यालय में प्रस्तुत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि दीपा स्पेशल ब्रांच में तैनात है। उसके दोनों साथी भी पुलिस में ही तैनात बताए जा रहे हैं। जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि दीपा ने चिकित्सक से उगाही की है। हालांकि इस संबंध में डीआईजी ने जांच के बिंदुओं पर अधिकारिक रूप से चर्चा नहीं की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इसमें कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए वे डीजीपी से चर्चा करने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed